शहनाज गिल के भाई की 'बिग बॉस 19' में एंट्री
इस बार शो के वीकएंड का वार एपिसोड में चर्चित अभिनेत्री शहनाज गिल पहुंचीं। यहां उन्होंने सलमान खान से गुजारिश करते हुए कहा कि वे उनके भाई को बिग बॉस में मौक दें। सलमान खान ने भी शहनाज की बात मानी। जी हां, 'बिग बॉस 19' के घर में शहनाज के भाई शहबाज बदेशा की एंट्री हुई है। वे पहले वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी हैं।
घर से होने वाली थी कुनिका की छुट्टी, मगर...
इस बार शो के वीकएंड का वार एपिसोड में कुनिका सदानंद घर से बाहर होने वाली थीं। मगर एप रूम में सुरक्षा कवच के विकल्प के चलते वे सुरक्षित बच गईं। इस बार भी 'बिग बॉस 19' से कोई सदस्य घर से बेघर नहीं हुआ। बता दें कि पिछले हफ्ते के वीकएंड का वार एपिसोड में भी मेकर्स ने सभी नॉमिनेटिड प्रतिभागियों को दूसरा मौका देने का निर्णय लिया था और किसी सदस्य का एलिमिनेशन नहीं हुआ था। अब देखना दिलचस्प होगा कि अगले हफ्ते किस सदस्य की घर से छुट्टी होती है।
मुनव्वर फारुकी भी आए नजर
बता दें कि इस बार स्टेज पर मुनव्वर फारुकी भी नजर आए। उन्होंने प्रतिभागियों को काफी रोस्ट किया। इसके अलावा शहनाज गिल ने वीकएंड का वार एपिसोड में चार चांद लगा दिए। उन्होंने सलमान खान से कहा, 'आपने बहुत लोगों का करियर बनाया है, शहबाज का भी बना दो। वह सात साल से इंतजार कर रहा है'। इसके बाद शहनाज के भाई शहबाज बदेशा की एंट्री हुई। उन्होंने सलमान खान को बताया कि प्रीमियर के बाद वे डेंगू की चपेट में आ गए थे। इसके बाद सलमान खान ने 'बिग बॉस सीजन 19' में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर उनकी एंट्री कराई।