'बिग बॉस 19' में 'वीकेंड के वार' के दौरान सलमान खान ने इस बार भी हर हफ्ते की ही तरह घरवालों की जमकर क्लास लगाई है। इसी कड़ी में अशनूर कौर और नेहल चुड़ासमा के बाद सलमान ने कुनिका को भी जमकर लताड़ा है। अमाल मलिक, अभिषेक बजाज और अशनूर कौर के बीच हुए मुद्दे पर बात करते हुए सलमान ने कहा कि इस पूरे मामले पर कुनिका की गलती थी। कुनिका को डांटते हुए दबंग खान ने कहा- इस पूरे फसाद की जड़ कुनिका है। इसके बाद कुनिका अपनी बात कहने की कोशिश करती हैं तो सलमान उन्हें उंगली दिखाते हुए कहते हैं अब आप मेरी बात सुनिए।
नए प्रोमो में दिखा सलमान का रौद्र रूप
मेकर्स द्वारा शेयर किए गए नए प्रोमो में सलमान पहले अमाल मलिक से पूछते हैं कि उन्होंने अभिषेक बजाज और अशनूर को लेकर क्या कहा था। इसके बाद कुनिका उनके शब्दों को ट्विस्ट करते हुए कहती हैं कि नहीं इसने ऐसा नहीं कहा था। वीडियो में इसके बाद दिखता है कि सलमान काफी नाराज हो जाते हैं और वो कुनिका को लगातार उनकी गलती बताते हुए नजर आते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Farhan Akhtar: फरहान अख्तर की मां के साथ 12 लाख की धोखाधड़ी, ड्राइवर और पेट्रोल पंप कर्मचारी पर केस दर्ज
मृदुल तिवारी फूट-फूटकर रोए
इसके अलावा ‘बिग बॉस 19’ के एक और प्रोमो वीडियो में सलमान खान ने मृदुल तिवारी को कहा, ‘मृदुल, आपको समझ आ रहा है यह खेल? आज मैं आपको वीकएंड का वार में रखना नहीं चाहता था, रूम में भेजने वाला था। क्या आपको यहां कुछ ऐसा नहीं दिखता, जिस पर आप अपनी राय दें। आप बिल्कुल भी शो में दिख नहीं रहे हो।’ इस पर मृदुल कहते हैं, ‘सर, मैंने कभी किसी के साथ झगड़ा नहीं किया।’ इस पर सलमान बोले, ‘किसने कहा कि यहां लड़ने से नजर आते हैं?’ इसके बाद मृदुल बहुत फूट-फूटकर रोए।
इस हफ्ते भी कोई नहीं जाएगा घर
वीकएंड का वार एपिसोड में एक सदस्य घर से बाहर होता है। इस बार घर से बाहर होने के लिए नीलम गिरी, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, जीशान कादरी, कुनिका सदानंद, नेहल चुडासमा और प्रणीत मोरे नॉमिनेट हुए थे लेकिन शो की मौजदूा स्थिति को देखते हुए इस हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं होगा।