टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 में आए दिन रोमांच बढ़ता जा रहा है। आज गुरुवार को शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ, जिसमें घरवालों के बीच जमकर बहस होती दिख रही है। इतना ही नहीं अशनूर कौर और फरहाना भट्ट में भी जबरदस्त भिड़ंत देखी गई।
पहले जमकर की पार्टी पर फिर एक-दूसरे पर बरसे
बिग बॉस 19 के नए प्रोमो की शुरुआत में दिखता है कि अनाउंसमेंट होती है कि प्रतियोगियों का बिग बॉस रेस्तरां में स्वागत है। इसके बाद कंटेस्टेंट्स को पार्टी एंजाय करते देखा जाता है और सभी जोरदार डांस करते हैं। इसके तुरंत बाद दिखता है कि कैप्टेंसी के टास्क में सभी प्रतियोगी एक-दूसरे से कुर्सी छिनने का प्रयास करते हैं। वीडियो में देखा जाता है कि अशनूर कुर्सी पर बैठी हैं और अभिषेक आकर उन्हें गिराने का प्रयास करते हैं।
अशनूर और फरहाना में हुई जोरदार बहस
आगे प्रोमो में देखा जाता है कि अशनूर कौर, फरहाना भट्ट को कहती हैं कि वो रास्ते का सिर्फ एक रोड़ा हैं। इसके बाद अशनूर, फरहाना को हटाने का प्रयास करती हैं, जिसपर फरहाना कहती हैं, ‘आप मुझे पकड़ नहीं सकती।’ फिर वीडियो में दिखता है कि दोनों के बीच जमकर बहस और धक्का मुक्की होती है।
यह खबर भी पढ़ें:
Anupam Kher: ‘यह सम्मान फिल्म स्वदेश के लिए मिलना चाहिए था’, शाहरुख को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बोले अनुपम खेर
जबरदस्त होगा वीकएंड का वार
इस बार शो में मृदुल तिवारी, आवेज दरबार, अशनूर कौर, नीलम गिरी, गौरव खन्ना और प्रणित मोरे को नॉमिनेट किया गया है। अब इन 6 कंटेस्टेंट्स में से कौन इस हफ्ते घर से बेघर होगा ये वीकएंड वार पर पता चलेगा। ये आगामी शनिवार और रविवार बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि प्रतियोगियों के कारनामों की भी रिपोर्ट पेश की जाएगी।