फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब और कहां देखें 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले, कितनी मिलेगी प्राइज मनी? जानें सब कुछ

Sun, 07 Dec 2025 07:42 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Winner: 'बिग बॉस 19' 7 दिसंबर, 2025 को खत्म होगा। सलमान खान इस सीजन के विनर का एलान करेंगे। आइए जानते हैं इसे कहां देख सकते हैं।
विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 19 अपने आखिरी चरण में है। ऐसे में दर्शक उस पल के लिए तैयार हैं जब सलमान खान इस सीजन के विजेता का नाम बताएंगे। महीनों के टास्क, विवाद और बदलते माहौल के बाद, शो एक ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म होने वाला है। इसे लेकर फैंस के बीच ऑनलाइन बज बना हुआ है। मालती चाहर के बाहर होने के बाद अब टॉप पांच कंटेस्टेंट के बीच ट्रॉफी को लेकर मुकाबला है।
विज्ञापन

कहां देख सकेंगे ग्रैंड फिनाले?
मेकर्स ने जानकारी दी है कि 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर, 2025 को होगा। जानकारी के मुताबिक OTT दर्शकों के लिए लाइव टेलीकास्ट JioCinema और Disney+ Hotstar पर रात 9 बजे से शुरू होगा। टेलीविजन दर्शक कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे इसे देख पाएंगे।
'बिग बॉस 19' 24 अगस्त, 2025 को JioHotstar और Colors TV पर प्रीमियर हुआ था। शुरुआत में इसमें 18 कंटेस्टेंट थे।
 

'बिग बॉस 19' में बचे पांच फाइनलिस्ट
मालती चाहर के बाहर होने के बाद शो में 5 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। ये फाइनलिस्ट हफ्तों तक नॉमिनेशन, टास्क और घर के अंदर ट्विस्ट से बचे रहे हैं। इनके नाम इस तरह हैं।

1. गौरव खन्ना
2. अमाल मलिक
3. तान्या मित्तल
4. फरहाना भट्ट
5. प्रणित मोरे

'धुरंधर 2' को लेकर रणवीर सिंह ने खोले राज! एक्टर ने दानिश पंडोर के किरदार को लेकर कही ये बात

बिग बॉस ट्रॉपी - फोटो : इंस्टाग्राम
कई टास्क होने की उम्मीद
फिनाले एपिसोड में विनर अनाउंस होने से पहले कई परफॉर्मेंस, इमोशनल मोमेंट्स और फाइनल टास्क होने की उम्मीद है। मेकर्स ने हाल ही में 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी दिखाई है। सोशल मीडिया यूजर्स इसकी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

कितनी होगी प्राइज मनी?
मेकर्स ने अभी तक प्राइज मनी का खुलासा नहीं किया है लेकिन पहले के सीजन में आमतौर पर विनर्स को लगभग 50-55 लाख रुपये और विनर की ट्रॉफी दी जाती थी। इस पैटर्न को देखते हुए, फैंस का मानना है कि इस साल के चैंपियन को भी ऐसा ही कैश प्राइज मिल सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें