'बिग बॉस 19' का हालिया एपिसोड दर्शकों के लिए कई तरह की भावनाओं का मिश्रण लेकर आया। जहां एक ओर घर में पिछले कुछ दिनों से लगातार तनाव, तकरार और गलतफहमियों का दौर चल रहा था, वहीं फैमिली वीक की शुरुआत ने पूरे माहौल को बदलकर अपनापन घोल दिया। टॉप 9 कंटेस्टेंट्स के लिए ये दिन जैसे हफ्तों के तनाव पर एक राहत की सांस लेने वाला साबित हुआ।
अमाल और तान्या में हुई बहस
दिन की शुरुआत हमेशा की तरह हल्की-सी बहस से हुई, लेकिन शाम तक वही घर हंसी, आंसू, गले लगने और प्यार भरी फटकारों से भर गया। कुनिका और अमाल सुबह से ही तान्या और फरहाना के व्यवहार को लेकर चर्चा कर रहे थे। बातों-बातों में सिंक में ग्लास रखने जैसी छोटी सी बात भी बड़ी बहस में बदल गई। अमाल ने तान्या तो ढोंगी कहा और फिर उसे ‘बच्ची’ भी बता दिया। फिनाले नजदीक है तो दबाव भी चेहरे पर साफ दिखाई देने लगा है।
यह खबर भी पढ़ें: 11वें दिन लाखों में सिमटी ‘हक’ की कमाई, जानिए दूसरे सोमवार को कितना रहा कलेक्शन
प्रणित और फरहाना की शर्त
इसी बीच प्रणित और फरहाना की हल्की-फुल्की शर्त ने माहौल को थोड़ा हल्का किया, लेकिन बाद में गौरव और प्रणित के बीच फिर गलतफहमी की चिंगारी उठी। दूसरी तरफ अमाल ने शहबाज से कहा कि माल्ती के मॉडलिंग करियर की बातों को गेम में न लाया जाए और अशनूर ने भी यही बात दोहराई कि कुछ बातें घर की शालीनता में शामिल नहीं होतीं। लेकिन इसी तनाव के बीच बिग बॉस ने अचानक घर को सजाकर फैमिली वीक का संकेत दिया। कंटेस्टेंट्स के चेहरे एक्साइटमेंट से चमक उठे।
फैमिली वीक की हुई शुरुआत
सबसे पहले आई कुनिका के बेटे अयान ने एंट्री ली। तान्या उसे देखते ही फूट-फूटकर रो पड़ी। अयान ने शहबाज और फरहाना को खुलकर धन्यवाद कहा कि उन्होंने तान्या का साथ निभाया। उसने गौ़रव की तारीफ की, तान्या को इनडिपेंडेंट प्लेयर कहा और फरहाना को थोड़ा नरम रवैया अपनाने की सलाह दी। माल्ती से भी अयान ने तान्या की तरफ से माफी मांगी। वह अपनी मां कुनिका पर गर्व जताते हुए बोला कि 61 की उम्र में जो वो कर रही हैं, वो किसी मिसाल से कम नहीं।
अशनूर के पिता की एंट्री
इसके बाद घर में दाखिल हुए अशनूर के पिता। जैसे ही उन्होंने अपनी बेटी को गले लगाया, अशनूर फूट पड़ीं। पिता ने बेहद प्यार से कहा कि वो और उनकी मां दोनों उस पर गर्व करते हैं। कुनिका को उन्होंने हंसी-मजाक में ‘राज माता’ कहा और गौरव को ‘सुपरस्टार’। लेकिन जब उन्होंने अशनूर से पूछा- 4–5 किलो कैसे कम हो गए?। एक पल में हंसी गायब हो गई। पुराने बॉडी शेमिंग ट्रॉमा की यादें उनके जहन में लौट आईं और अशनूर की आंखें भर आईं। तान्या ने तुरंत माफी मांगी, लेकिन पिता ने साफ कहा कि गेम से ज्यादा उनकी बेटी की मानसिक और भावनात्मक सेहत मायने रखती है।