फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शो में अकेली रही और रोई, सबसे अच्छी दोस्त मुझ पर चिल्लाई'; 'बिग बॉस 19' में ऐसा रहा तान्या मित्तल का सफर

Mon, 08 Dec 2025 05:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tanya Mittal: तान्या मित्तल 'बिग बॉस 19' का हिस्सा रहीं। वह टॉप 5 फाइनलिस्ट में भी शामिल हुईं। अब उन्होंने शो के अपने अनुभव साझा किए हैं।
विज्ञापन
तानिया मित्तल - फोटो : फेसबुक@Tanya Mittal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 19' के पांच फाइनलिस्ट में से तान्या मित्तल एक थीं। वह फिनाले में बाहर हुईं। उन्होंने रियलिटी शो में अपने सफर के बारे में खुलकर बात की है। तान्या ने कहा कि वह अक्सर घर में 'बहुत अकेला और तन्हा' महसूस करती थीं। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें दोस्ती करने में बहुत मुश्किल होती थी। आइए जानते हैं तान्या मित्तल ने शो के बारे में और क्या कहा है?
विज्ञापन

नीलम गिरी तान्या पर चिल्लाईं
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए तान्या मित्तल ने बताया कि कंटेस्टेंट नीलम गिरी के साथ अच्छा रिश्ता था लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब हमारे रिश्ते में तनाव आ गया। उन्होंने कहा, 'नीलम ने एक समय मुझसे सवाल पूछा कि क्या तुम झूठ बोलती हो? वह गुस्से में थीं और मुझ पर चिल्लाई थीं।'

तान्या मित्तल - फोटो : फेसबुक@Tanya Mittal
कल्पू काका से है दोस्ती
उन्होंने बताया 'मैंने एक पेड़ से दोस्ती की, जिसका नाम 'कल्पू काका' है। मुझे लगता है कि मैं सिर्फ एक ही दोस्त बना सकती हूं, और वो हैं कल्पू काका। बिग बॉस ने मुझे वो पेड़ लाने नहीं दिया। अगर मेरे दोस्त मेरे साथ होते, तो मुझे चीजों से बात नहीं करनी पड़ती। मुझे घर में बहुत अकेलापन और तन्हापन महसूस होता था। मुझे घर में बहुत खोया हुआ महसूस होता था। मैंने कभी झूठ नहीं बोला।'
 

हार नहीं मानती तान्या मित्तल
शो में उनके सबसे खुशी के पल के बारे में पूछे जाने पर, तान्या ने कहा, 'मैं शो में बहुत रोई हूं, मैं आपको बता नहीं सकती कि किस पल ने मुझे बहुत खुश किया। हर दिन एक नया चैलेंज होता था, मुझसे वो सब करने को कहा जाता था जो मैं करती आई हूं।' उन्होंने आगे कहा 'मेरी सबसे बड़ी खूबी यह है कि चाहे कुछ भी हो जाए, चाहे मैं कितनी भी टूटी हुई क्यों न होऊं, मैं हार नहीं मानती।'

एक्टर दिलीप के बरी होने पर पार्वती, रीमा और राम्या ने सर्वाइवर के साथ दिखाई एकजुटता; सपोर्ट में लिखी पोस्ट

विज्ञापन

गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विनर
आपको बता दें कि 'बिग बॉस 19' के फिनाले के बाद, एक्टर गौरव खन्ना ने 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी जीती। 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना का मुकाबला टॉप फाइनलिस्ट फरहाना भट्ट से हुआ, वह फर्स्ट रनर-अप रहीं। कंटेस्टेंट तान्या मित्तल, अमाल मलिक और प्रणित मोरे भी टॉप पांच में शामिल थे। गौरव खन्ना को विनर ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की प्राइज मनी दी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें