फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: शांत रहने वाले आवेज दरबार ने खोया आपा, बसीर अली से भिड़े; बिग बॉस 19 के घर में हुई धक्का-मुक्की

Thu, 11 Sep 2025 07:19 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Awez Darbar Vs Baseer Ali: 'बिग बॉस 19' के घर में हाल ही में तगड़ी फाइट देखने को मिली है, जब आवेज दरबार और बसीर अली के बीच काफी झगड़ा हुआ। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' धीरे-धीरे दिलचस्प मोड़ पर पहुंचता जा रहा है। तीसरे हफ्ते में जहां कई कंटेस्टेंट्स अपनी असलियत दिखाने लगे हैं, वहीं अब तक शांत नजर आ रहे आवेज दरबार अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। शो से जुड़ा नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें आवेज दरबार और बसीर अली के बीच जमकर तकरार होती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


एलिमिनेशन से पहले आवेज हुए आक्रामक
आवेज दरबार इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। यही वजह है कि उनका अंदाज अब पहले से ज्यादा आक्रामक नजर आ रहा है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि एलिमिनेशन की तलवार सिर पर लटकने के बावजूद आवेज ने अपनी आवाज बुलंद कर दी है और उन्होंने बसीर अली से भिड़ने में कोई झिझक नहीं दिखाई।
 


ये खबर भी पढ़ें: Varun Dhawan: ‘इतना शक तो मेरी बीवी भी नहीं करती’, वायरल वीडियो में ऐसा क्यों बोल गए वरुण धवन?
विज्ञापन


कैप्टेंसी टास्क बना विवाद की वजह
नए प्रोमो में कैप्टेंसी टास्क के दौरान बसीर और आवेज की बहस शुरू होती है। बसीर, आवेज से कहते हैं कि वह टास्क में निष्पक्ष रहें। इस पर आवेज को गुस्सा आ जाता है और वह ऊंची आवाज़ में बोलने से मना कर देते हैं। बसीर भी पीछे हटने वालों में नहीं थे। उन्होंने सीधे-सीधे सवाल किया कि आवेज आखिर कर क्या लेंगे? बस फिर क्या था, माहौल गर्म हो गया और दोनों आमने-सामने आ गए।

झगड़े में कूदे बाकी घरवाले
जैसे-जैसे दोनों की बहस बढ़ी, शहबाज बदेशा, नतालिया, मृदुल और जीशान जैसे कंटेस्टेंट्स को बीच-बचाव करना पड़ा। हालांकि बहस इतनी आगे बढ़ गई कि बसीर ने साफ कह दिया, जो भी करना है, वह सबके सामने करेंगे और उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं। इस बात पर आवेज का गुस्सा और भड़क गया। उन्होंने पूरे घर में जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया कि वह बसीर से डर गए हैं।

फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया
प्रोमो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी बवाल मच गया। कई फैंस ने लिखा कि आखिरकार आवेज दरबार ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। एक यूजर ने लिखा, 'आवेज का नॉमिनेशन रिजल्ट अभी नहीं आया, लेकिन कम से कम अब घर में उनकी आवाज सुनाई तो दी।' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'फाइनली आवेज ने अपने लिए स्टैंड लिया है, यही असली बिग बॉस का खेल है।'

शो में बढ़ा रोमांच
बिग बॉस के तीसरे हफ्ते की शुरुआत से ही घर में माहौल गरमाया हुआ है। हर टास्क के साथ स्ट्रैटेजी बदल रही है और कंटेस्टेंट्स की असल पर्सनालिटी सामने आ रही है। आवेज दरबार और बसीर अली की लड़ाई ने इस हफ्ते का एंटरटेनमेंट लेवल और ऊपर कर दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड का वार में सलमान खान इस झगड़े पर क्या कहते हैं और किसका सफर यहां खत्म होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें