तान्या और जीशान में हुआ था संग्राम
पिछले एपिसोड में तान्या मित्तल और जीशान कादरी के बीच इस बात को लेकर बहस हुई कि वह स्मोकिंग एरिया साफ नहीं करेंगी। तान्या कहती हैं कि जो लोग स्मोकिंग एरिया यूज करते हैं, वह खुद सफाई करें। जबकि जीशान का कहना है कि सफाई की जिम्मेदारी तान्या की है तो उसे ही हर जगह को साफ करना चाहिए। आखिर में तान्या ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर स्मोकिंग ऐसा साफ नहीं करेगी।
जीशान कादरी ने शो में खाना ना देने की धमकी दी
जब तान्या ने स्मोकिंग एरिया साफ करने से मना किया तो जीशान ने बोला कि आपको खाना नहीं मिलेगा। इस पर तान्या बोलीं- ‘मत देना खाना।’ बाद में जीशान ने कहा कि तान्या इश्यू नहीं बनाएंगी तो शो में दिखेगी कैसे? इस पर तान्या भड़क गई। दोनों के बीच इसी बात काे लेकर खूब झगड़ा हुआ।
सोशल मीडिया यूजर्स ने किया तान्या को सपोर्ट
तान्या मित्तल को वैसे तो सोशल मीडिया पर लोग पसंद नहीं कर रहे हैं लेकिन स्मोकिंग एरिया साफ ना करने वाली बात पर वह उसे सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर कहता है, ‘मुझे तान्या पसंद नहीं है लेकिन इस बार वह बिल्कुल सही है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यहां पर तान्या सही है, उसका क्या लेना-देना इन बातों से।’ एक अन्य यूजर ने तान्या के इस फैसले की तारीफ की। ऐसे ही कई सपोर्टिंग कमेंट यूजर्स ने तान्या को लेकर किए हैं।