फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में जाने से पहले अशनूर कौर ने गुरुद्वारे में टेका माथा, हुनर हाली भी दिखीं साथ

Sun, 17 Aug 2025 10:44 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ashnoor Kaur And Hunar Hali: टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर और हुनर हाली सलमान के शो बिग बॉस 19 के लिए अब फाइनल बताई जा रही हैं। घर में जाने से पहले दोनों एक्ट्रेसेस ने गुरुद्वारे जाकर माथा टेका है।
विज्ञापन
अशनूर कौर और हुनर हाली - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की दुनिया की दो जानी-मानी अदाकाराएं अशनूर कौर और हुनर हाली इन दिनों सोशल मीडिया और फैन्स के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। वजह है दोनों का सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का हिस्सा बनना। अब हाल ही में दोनों एक साथ गुरुद्वारे में नजर आई हैं, जिसके बाद दोनों की शो में एंट्री पर अब मुहर लग चुकी है।
विज्ञापन


गुरुद्वारे में माता-पिता संग पहुंचीं अशनूर
हाल ही में वायरल हुई तस्वीरों में अशनूर और हुनर पारंपरिक परिधान में बेहद साधारण और विनम्र अंदाज में गुरुद्वारे में मत्था टेकती नजर आईं। दोनों ने सिर पर चुन्नी ली हुई थी। अशनूर यहां अपने पिता के साथ पैपराजी के कैमरों में भी स्पॉट हुईं, जहां उनसे बिग बॉस पर सवाल किया गया तो वो मुस्कराते हुए नजर आईं। 
 


क्या बिग बॉस 19 में दिखाई देंगी दोनों अभिनेत्रियां?
सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले विवादास्पद लेकिन बेहद लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस का 19वां सीजन जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। हर साल की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। अशनूर और हुनर की एक साथ सार्वजनिक उपस्थिति को लेकर फैन्स मान रहे हैं कि दोनों शो में भाग लेने से पहले आशीर्वाद लेने पहुंचीं थीं।
विज्ञापन


Ashnoor Kaur and Hunar Hali seek blessings at Gurudwara

ये खबर भी पढ़ें: Divya Khossla: 'एक चतुर नार' के लिए झुग्गी-झोपड़ी में रहीं टी-सीरीज की मालकिन, दिव्या खोसला के पोस्ट से खुलासा

अशनूर, जो अपने बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत कर चुकी हैं और टीवी पर कई सफल शो कर चुकी हैं, वहीं हुनर हाली भी ‘सपनों से भरे नैना’ और ‘एक बोन्ध इश्क’ जैसे धारावाहिकों में अपनी अदाकारी से दिल जीत चुकी हैं।

कौन-कौन आ सकता है इस बार?
एक फैन पेज ‘बिग बॉस ताजा खबर’ की मानें तो इस बार कई टेलीविजन और सोशल मीडिया सितारे शो के लिए बातचीत में हैं। इनमें रति पांडे, अपूर्व मुखिजा, मिस्टर फैसू, धनश्री वर्मा, श्रीराम चंद्रा, मीरा देवस्थले और भाविका शर्मा के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पूर्व कलाकार शैलेश लोढ़ा, गुरुचरण सिंह और जेनिफर मिस्त्री को भी अप्रोच किए जाने की खबरें हैं। एक दिलचस्प अफवाह ये भी है कि यूएई के एक रोबोट 'हबूबू' को भी शो में लाने का विचार था, लेकिन खबर है कि उस योजना को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

कब शुरू होगा बिग बॉस 19?
24 अगस्त से यानी अब से ठीक एक हफ्ते बाद शो का आगाज होने जा रहा है। ऐसे में फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर इस बार कौन-कौन बिग बॉस के घर का हिस्सा बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें