फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: पिता को देख नहीं थमे अशनूर के आंसू, शहबाज ने की उठक-बैठक; कुनिका ने बुलाया समधी

Mon, 17 Nov 2025 07:26 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Family Week: बिग बॉस 19 में मच अवेटेड फैमिली वीक की शुरुआत हो चुकी है। सबसे पहले कुनिका के बेटे अयान पहुंचे, जिनके बाद अशनूर कौर के पिता भी घर के अंदर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है और जैसे-जैसे शो का अंत करीब आ रहा है, घर के अंदर भावनाओं और टकराव का लेवल और तेज होता जा रहा है। नए एपिसोड में दर्शकों को ऐसा पल देखने को मिलेगा, जिसने पूरे माहौल को अचानक इमोशनल कर दिया। जी हां, परिवार वाले अब एक-एक कर घर के अंदर जाना शुरू हो गए हैं। सबसे पहले कंटेस्टेंट अशनूर कौर के पिता, गुरमीत सिंह शो में एक रात के लिए मेहमान बनकर पहुंचे और आते ही उन्होंने न सिर्फ अपनी बेटी को संभाला। इस दौरान काफी मजेदार बातें भी देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन


एंट्री होते ही टूट गईं अशनूर
एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि जैसे ही अशनूर अपने पिता को घर में प्रवेश करते देखती हैं, उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं लेते। कई हफ्तों से घर की राजनीति, ताने और व्यक्तिगत टिप्पणियों का सामना कर रही अशनूर अपने पिता को देखकर खुद को रोक नहीं पाईं और उनसे लिपटकर रो पड़ीं। अशनूर को रोते देख उनके पिता भी भावुक हो जाते हैं। 
 

‘डोगली’ कहे जाने पर पिता की प्रतिक्रिया
बीते दिनों एक टास्क के दौरान शहबाज बदेशा ने अशनूर को ‘डोगली’ यानी दो चेहरे वाली कहा था। इस टिप्पणी ने अशनूर को गहरा आहत किया था और अब इस मामले पर उनके पिता ने सीधे बात करते हुए शहबाज से सवाल कर लिया। हालांकि अशनूर के पिता ने शहबाज से काफी हंसते हुए ही सवाल किया।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: 'इनकी हर एक परफॉर्मेंस मास्टरक्लास', मनोज बाजपेयी पर बोले जयदीप अहलावत; 'द फैमिली मैन 3' में साथ आएंगे नजर

घर में मजेदार बातें भी हुईं
हालांकि माहौल पूरी तरह गंभीर नहीं रहा। पिता की मौजूदगी ने घर में कुछ हल्के-फुल्के पल भी लेकर आए। अन्य सदस्यों से उन्होंने आराम से बातचीत की, मजाक किया और यह भी जानने की कोशिश की कि अशनूर घर में किस तरह का माहौल झेल रही है। 

ग्रैंड फिनाले नजदीक, बढ़ रहा ड्रामा
शो अब अपने अंतिम चरण में है। मिड-वीक एलिमिनेशन के बाद अब सिर्फ नौ खिलाड़ी ट्रॉफी के लिए मुकाबला कर रहे हैं। फैमिली वीक में और भी कई करीबी रिश्तेदार घर में कदम रखेंगे। यह एपिसोड दर्शकों के लिए भावनाओं से भरा साबित होगा, क्योंकि परिवारवालों को देखकर कंटेस्टेंट्स एकदम टूटकर बिखर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें