फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शर्म करो, ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा', तान्या मित्तल पर गुस्से में बरस गया बिग बॉस का यह एक्स कंटेस्टेंट

Tue, 28 Oct 2025 08:27 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rohan Mehra Slams Tanya Mittal: 'बिग बॉस 19' के हालिया एपिसोड में तान्या मित्तल, नीलम और कुनिका ने अशनूर को लेकर एक ऐसी बात बोल दी जिसके बाद अब बाहर बवाल देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन
तान्या और अशनूर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इस हफ्ते का माहौल कुछ ज्यादा ही गरम रहा। जहां एक तरफ घर में रिश्तों और झगड़ों की राजनीति जारी है, वहीं अब एक नया विवाद सामने आया है। एक्ट्रेस अशनूर कौर को उनके कुछ साथी कंटेस्टेंट्स द्वारा बॉडी शेम करने का मामला। यह घटना सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहन मेहरा ने इस पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


अशनूर कौर को घर में झेलनी पड़ी बॉडी शेमिंग
'बिग बॉस 19' के एक हालिया एपिसोड में देखा गया कि कंटेस्टेंट तान्या मित्तल, नीलम गिरी और कुनिका सदानंद ने बातचीत के दौरान अशनूर के शरीर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो दर्शकों ने इन तीनों पर जमकर निशाना साधा। शो के फैंस ने कहा कि किसी की शारीरिक बनावट पर मजाक उड़ाना न केवल गलत है बल्कि शर्मनाक भी है।




यह खबर भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट से अभिनेता रवि मोहन को झटका, इस फिल्म का टाइटल इस्तेमाल करने पर लगी रोक
विज्ञापन


रोहन मेहरा ने दिखाई बहन के लिए मजबूती
अशनूर के राखी ब्रदर रोहन मेहरा ने इस पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- 'बॉडी शेमिंग किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। जो आज अशनूर के साथ हुआ, वो बेहद गलत है। इंसानियत और सम्मान सबसे बुनियादी चीजें हैं- तान्या, नीलम और कुनिका...शर्म करो।' रोहन के इस बयान के बाद दर्शकों ने भी अशनूर के समर्थन में ट्वीट करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने कहा कि बिग बॉस के घर में अब व्यक्तिगत सीमाओं का उल्लंघन बढ़ता जा रहा है।
 

अमाल मलिक पर भी जताई थी नाराजगी
यह पहली बार नहीं है जब रोहन ने शो के प्रतिभागियों पर नाराजगी जताई हो। इससे पहले उन्होंने गायक आमाल मलिक के अनुचित व्यवहार और अपशब्दों को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि आमाल की हरकतें न केवल उनके करियर बल्कि उनकी छवि के लिए भी नुकसानदायक हैं। रोहन का मानना है कि इस तरह का व्यवहार दूसरों को नीचे दिखाने की कोशिश है, जो उन्हें खुद के लिए नकारात्मक बना रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें