फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 19' में अभिषेक के एविक्शन के बाद भड़के लोग, प्रणित मोरे को बताया सबसे दोगला कंटेस्टेंट

Mon, 10 Nov 2025 02:14 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Eviction: 'बिग बॉस 19' से अभिषेक बजाज के एविक्शन के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग बिग बॉस के मेकर्स के खिलाफ भड़क गए हैं। साथ ही प्रणित मोके के खिलाफ भी लोगों का गुस्सा दिख रहा है। 
विज्ञापन
अभिषेक-प्रणित मोरे - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार पर इस बार घर से अभिषेक बजाज और नीलम गिरी का सफर खत्म हो गया। घर के दमदार कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज का यूं किसी दूसरे कंटेस्टेंट द्वारा दिए वोट से चले जाना, जनता के गले बिल्कुल भी नहीं उतर रहा है। यही वजह है कि इस एविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। बहुत सारे लोगों की तरफ से मेकर्स के खिलाफ कई कही जा रही हैं। 
विज्ञापन


अभिषेक बजाज का सफर हुआ खत्म
अभिषेक बजाज शुरुआत से ही शो के मजबूत खिलाड़ियों में गिने जाते थे। कभी अपनी समझदारी से, तो कभी अपने स्पष्ट रवैये से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता। लेकिन वीकेंड के एपिसोड में जब सलमान खान ने एविक्शन की घोषणा की, तो सबके चेहरे पर हैरानी थी। 



यह खबर भी पढ़ें: OTT Releases: निशांची से लेकर दिल्ली क्राइम सीजन 3 तक, आ रहीं सस्पेंस-थ्रिलर और इमोशन से भरी फिल्में-सीरीज
विज्ञापन


दरअसल इस हफ्ते के लिए घर के कप्तान प्रणित मोरे को यह अधिकार दिया गया था कि वह बॉटम तीन में से एक कंटेस्टेंट को बचा सकते हैं- उस आधार पर जिसने शो में ज्यादा योगदान दिया हो।
प्रणित ने ये अधिकार अशनूर कौर को बचाने में इस्तेमाल किया, जिससे अभिषेक बजाज को बाहर होना पड़ा। बस, यहीं से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

लोग बोले – ‘प्रणित मोरे दोगले हैं!’
अभिषेक के एविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। ट्विटर पर अभिषेक और प्रणित को लेकर कई हैशटैग लगातार ट्रेंड करने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'वो खुद को नेक दिखाता है लेकिन असल में चालाक खिलाड़ी है। दोस्त को बचाने की बजाय उसने खुदगर्जी दिखाई।' एक अन्य फैन ने कहा- 'इतना दोहरा व्यवहार देखकर हैरानी होती है, अभिषेक बजाज ही असली खिलाड़ी थे।'कई दर्शकों ने प्रणित पर भरोसा तोड़ने का आरोप लगाते हुए लिखा कि उन्होंने “दोस्ती और खेल दोनों को धोखा दिया।'




काम्या पंजाबी ने भी दी प्रतिक्रिया
टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने भी अभिषेक के एविक्शन पर नाराजगी जताई। उन्होंने अपने X अकाउंट पर लिखा- 'ओह, तो ये पूरा प्लान था...हार्ड लक अभिषेक। क्या खेलते हो यार, बिग बॉस ने बेचारे प्रणित को भी गिल्ट में डाल दिया।' उनकी पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर अभिषेक के समर्थन में और भी आवाजें उठीं।



शो में भावुक हुईं अशनूर कौर
दिलचस्प बात ये रही कि जिन आशनूर कौर को प्रणित ने बचाया, वही अभिषेक के एविक्शन के बाद फूट-फूटकर रो पड़ीं। साथी कंटेस्टेंट्स अशनूर को समझाते हुए नजर आए। उधर नीलम के बाहर जाने से तान्या मित्तल भी काफी दुखी नजर आईं। वो भी नीलम के जाने के बाद रोती-बिलखती हुई दिखीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें