फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Veer Mehra: ‘बिग बॉस 18’ विनर करण की दूसरी पत्नी ने की शादी, दो साल पुराने बॉयफ्रेंड संग लिए फेरे

Sun, 26 Jan 2025 06:58 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Veer Mehra: ‘बिग बॉस 18’ के विजेता करणवीर मेहरा की दूसरी पत्नी निधि सेठ ने दोबारा शादी कर ली है। उन्होंने अपने दो साल के बॉयफ्रेंड से शादी रचाई है। 
विज्ञापन
निधि सेठ ने की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम @nidhivseth
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस 18’ जीतने के बाद से अभिनेता करणवीर मेहरा सुर्खियों में बने हुए हैं। शो के दौरान उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी सवाल उठे। अभिनेता की दो शादियां हुई हैं और दोनों ही पत्नियों से वह तलाक ले चुके हैं। करणवीर ने पहली शादी देविका मेहरा से हुई थी और दूसरी शादी निधि सेठ से। करण की दूसरी पत्नी निधि सेठ ने अपने दो साल पुराने बॉयफ्रेंड से बेंगलुरु में दोबारा शादी कर ली है। 

विज्ञापन

निधि ने शेयर की शादी की तस्वीरें
निधि ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "तुमने मुझे दिखाया है कि प्यार कोई संघर्ष नहीं बल्कि एक खूबसूरत साथ का सफर है। हमारी शादी में हमेशा 'हम' की जगह 'मैं' होता है। तुम्हारी अटूट वफादारी और केयर मुझे स्वतंत्र महसूस कराती है। मुझे विश्वास है कि हमारा बंधन हर दिन मजबूत होता जाएगा।" अभिनेत्री ने आगे कहा, "पिछले दो वर्षों से तुमने यादों को खजाने में बदल दिया है और हर खुशी और चुनौती में मेरे साथ खड़े रहे हो। मैं तुम्हारे सहयोग, दयालुता और हमारे बीच के खूबसूरत रिश्ते के लिए आभारी हूं। मेरा सहारा बनने, मुझे हां कहने और मेरे जीवन को प्यार से भरने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। मैं तुमसे प्यार करती हूं एसके।" शादी के दिन निधि ने खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी थी, जबकि दूल्हे ने नीले रंग का फ्लोरल कुर्ता पहन रखा था।



यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी की जमकर तारीफ करते दिखे आमिर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए कही ये खास बात

विज्ञापन

ढाई साल ही चली पहली शादी
निधि की पहली शादी करणवीर मेहरा के साथ महज ढाई साल ही चल पाई थी। करण वीर मेहरा और निधि सेठ ने 2021 में शादी की थी। हालांकि, अक्टूबर 2023 में, वह शादी के ढाई साल बाद अलग हो गए।


यह खबर भी पढ़ें: Bollywood Stars: ममता कुलकर्णी ही नहीं, ये सितारे भी बढ़े अध्यात्म की राह पर, एक पल में छोड़ा ग्लैमर वर्ल्ड


करण ने निधि से शादी को बताया था जल्दबाजी का फैसला
‘बिग बॉस 18’ में करण ने खुलासा किया था कि निधि से शादी करना एक जल्दबाजी का फैसला था, क्योंकि वह कोविड लॉकडाउन में फंस गए थे और आगे के समय को लेकर अनिश्चित थे। अपने तलाक के बारे में उन्होंने कहा था, "यह छोटी-छोटी बातों से शुरू होता है, फिर यह बढ़ता जाता है। मेल ईगो को ठेस पहुंचती है। इसे संभालना महत्वपूर्ण है, लेकिन हमारे पास उस स्तर की समझ नहीं थी।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें