‘बिग बॉस 18’ का शो अपने पूरे रोमांच पर है। प्रतियोगियों के बीच की तीखी बहस हो या मजेदार टास्क हो या फिर सलमान खान का क्लास लगाना हो। इन सभी ने शो को रोमांचक बनाया है। हालांकि, शो के बाहर नेटिजन्स भी प्रतियोगियों को ट्रोल करने और फटकार लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब नेटिजन्स ने तजिंदर बग्गा को निशाने पर लिया है। आइए जानते हैं उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना क्यों करना पड़ रहा है?
इस वजह से हो रही तजिंदर
‘बिग बॉस 18’ के घर में बंद तजिंदर बग्गा को नेटिजन्स ने तब खरी-खोटी सुनाई, जब उन्हें सारा अरफीन खान के घर से बाहर निकलने के बाद उनके साथ फ्लर्ट करते देखा गया। दर्शकों ने सारा के साथ उनके इस व्यवहार को 'डरावना' बताया और मांग की कि उन्हें फटकार लगाई जाए या शो से बाहर निकाल दिया जाए।
Ajay Devgn: साउथ सिनेमा में है बहुत 'एकता', अक्षय कुमार और अजय देवगन ने इंडस्ट्री को लेकर कही ये बात
Tajinder Bagga ❌ Inspector Talpade from wanted ✅
byu/skinsaremylife inbiggboss
पहले भी हो चुकी है आलोचना
अरफीन के बाहर होने के बाद पूरे हफ्ते के दौरान बग्गा घर के अंदर शांत थे, घरवालों के साथ चुटकुले सुनाते और शायरी सुनाते नजर आए। उन्होंने सारा के लिए शायरी और कविताएं भी लिखीं। जहां अभिनेत्री ने इसे मजेदार तरीके से लिया, वहीं नेटिजन्स ने इसे असहज कहा है। एक एपिसोड में, बग्गा को सारा असहमती के बावजूद उन्हें स्विमिंग पूल में खींचते हुए भी देखा गया था और इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आलोचना का भी सामना करना पड़ा था।
नेटिजन्स ने दी प्रतिक्रिया
वहीं, होस्ट सलमान खान और रवि किशन भी सारा और बग्गा को चिढ़ाते हुए देखे गए और अभिनेत्री इस बात से असहज और दुखी दिखीं, लेकिन उन्होंने इसे सहजता से लिया और मामले को हंसी में उड़ा दिया। इसके बाद नेटिजन्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। रेडिट पर एक यूजर ने लिखा, "यह अब और मजेदार नहीं रहा।” कई अन्य ने भी इसी तरह की टिप्पणी करते हुए इसकी आलोचना की।
Kantara Chapter 1: 'कांतारा: चैप्टर 1' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन दस्तक देगी ऋषभ शेट्टी की फिल्म