फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' के नए प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता, चाहत पांडे और रजत दलाल के बीच हुई बहस

Fri, 15 Nov 2024 07:18 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 18, Bigg Boss 18 new promo ,Chaahat Pandey ,Rajat Dalal ,  चाहत पांडे, रजत दलाल, बिग बॉस 18, बिग बॉस 18 प्रोमो, 
'बिग बॉस 18' लगातार दर्शकों को आकर्षित करता हुए नजर आ रहा है। शुक्रवार को कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का नया प्रोमो साझा किया गया है, जिसमें रजत दलाल और चाहत पांडे एक दूसरे से नोकझोंक करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
चाहत पांडे-रजत दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 18' लगातार दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा है। शो अब काफी दिलचस्प पड़ाव पर आ पहुंचा है। शो में अब तक दोस्ती से लेकर प्रतिभागियों के बीच प्रतिद्वंदिता तक काफी जोर-शोर से सामने आ रही है। इस बीच अब इसका नया प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इस रियलिटी शो के दो कंटेस्टेंट के बीच एक और लड़ाई दिखाई गई है। इसमें रजत दलाल और चाहत पांडे एक-दूसरे पर निशाना साधते और एक दूसरे पर आरोप लगाते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


बिग बॉस 18 प्रोमो में भिड़ते दिखे चाहत पांडे और रजत दलाल
बिग बॉस 18 के प्रोमो की शुरुआत रजत दलाल द्वारा चाहत पांडे से यह कहते हुए होती है कि उनके कर्मों ने घर में उनके लिए कुछ खास परिस्थितियां पैदा की हैं। इस पर रजत को जवाब देते हुए चाहत ने कहा कि उनके भी ऐसे ही कर्मों के कारण भी उनका नाम एक्स पर ट्रेंड होता है। इसमें आगे रजत कहते हुए दिखते हैं," जितना तेरा दिमाग है ना..।" इस पर चाहत भी काफी गरम मिजाजी से पलटवार करती नजर आ रही हैं। अंत में चाहत ने रजत से कहा, "प्यार से बात करोगे, डबल प्यार मिलेगा। अगर नफरत दोगे, नफरत मिलेगी।"


Allu Arjun: 'अनस्टॉपेबल विद एनबीके' में अल्लू अर्जुन का धमाका, बताए अपने पसंदीदा अभिनेत्री और निर्देशक का नाम
विज्ञापन

नए टाइम गॉड बने हैं रजत 
इस प्रोमो को कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इसके कैप्शन में लिखा है, "चाहत के तेवर देख कर आया रजत को गुस्सा। क्या होगा इस कलेश का नतीजा? देखिये बिग बॉस18, सोमवर से शुक्रवार, रात 10 बजे और शनिवार-रविवार 9:30 बजे, सिर्फ कलर्स टीवी और ऑफिशियल जियो सिनेमा एप्प पर।" बता दें कि हाल में ही रजत इस घर के नए टाइम गॉड बने हैं और उन्होंने कुछ घरवालों के लिए चुनौतियां पैदा करनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

Barroz Release Date: आखिरकार सामने आ ही गई ‘बैरोज’ की रिलीज डेट, मोहनलाल के गुरु फाजिल ने की आधिकारिक घोषणा
रजत ने करणवीर और कशिश को किया नॉमिनेट
बिग बॉस ने रजत दलाल को एक खास शक्ति दी है, क्योंकि वह इस वक्त घर के नए टाइम गॉड हैं। रजत के पास मौजूदा नामांकित प्रतियोगियों की सूची  में से एक प्रतियोगी को बचाने की शक्ति है। एक बार जब रजत एक प्रतियोगी को बचा लेते हैं, तो शेष प्रतिभागी इस सप्ताह एलिमिनेशन के लिए नामांकित हो जाएंगे। इसके अलावा उन्हें दो लोगों को घर से बाहर करने के लिए नामांकित करने की शक्ति मिली है, जिसमें उन्होंने करणवीर और कशिश को नॉमिनेट किया है।
Nitin Chauhan: मैं जिंदा हूं…नितिन चौहान ने अपनी मौत की अफवाहों को दिया विराम, गलत तस्वीरों से परिवार परेशान 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें