फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: फराह खान ने रजत दलाल को दी चेतावनी, बोलीं- आप बाहर हो जाओगे; पर जवाब सुनकर रह गईं हक्की-बक्की

Sat, 07 Dec 2024 09:32 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ के लेटेस्ट एपिसोड में रजत दलाल और फराह खान के बीच तीखी बातचीत देखने को मिली। इस दौरान फराह ने रजत को लड़ाई ना करने की चेतावनी दी, हालांकि उनके जवाब ने कोरियोग्राफर को हैरान कर दिया। 
 
विज्ञापन
रजत दलाल और फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस 18’ समय के साथ-साथ और भी रोचक होता चला जा रहा है। हाल ही में निर्माताओं ने एक प्रोमो जारी किया, जिसमें रजत दलाल और कोरियोग्राफर फराह खान के बीच एक तीखी बातचीत देखने को मिला। इस वीकेंड का वार पर फराह सलमान खान की जगह शो को होस्ट करती नजर आएंगी।
विज्ञापन


 

बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
रजत के जवाब ने कर दिया हैरान
प्रोमो वीडियो में फराह ने रजत से कहा, “तुम्हें जिम्मेदारी नहीं दी है बिग बॉस ने सारी लड़कियों की रक्षा करो, तुम अपना संभालो।” उनकी इस बात का जवाब देते हुए रजत ने कहा, "बात रक्षा वाली है ना? मेरे घरवालों ने मुझ को यह चीज सिखाई है।"
Highest South Openers 2024: साउथ की इन फिल्मों ने इस साल पहले दिन की जमकर कमाई, आखिरी नाम देख होगी हैरानी

 

बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
फराह ने रजत को दी चेतावनी 
रजत का जवाब सुनकर फरहा ने उनसे पूछा,  "दूसरो के घर वालों ने नहीं सिखाया है उनको?" उन्होंने आगे कहा, “मैं तुमको अभी एक सीधी चेतावनी देती हूं। एक और बार अगर लड़ाई हुई तो आप बाहर हो जाओगे।'' इस पर रजत ने तुरंत जवाब दिया, "वो देखी जाएगी।" रजत का यह जवाब सुनकर फराह ने हैरानी से उनकी ओर देखा।” 


 

रजत दलाल - फोटो : सोशल मीडिया
नेटिजन्स ने दी प्रतिक्रिया
निर्माताओं ने वीडियो को कैप्शन दिया, “फराह ने रजत को दी चेतावनी क्या उनके लिए ये स्थिति चिंताजनक है?" पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक प्रशंसक ने कहा, "फराह ने धमाल मचा दिया। रजत चौंक गए।" एक अन्य ने लिखा "सबसे प्रतीक्षित वीकेंड का वार एपिसोड।" वहीं, एक यूजर ने टिप्पणी कर लिखा, "हां इसको कितनी इज्जत है लड़कियों की, हम जानते हैं कि हमने उसका वायरल वीडियो देखा है"

 
विज्ञापन

रजत दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
बिग बॉस 18 के प्रतिभागी
‘बिग बॉस 18’ में मौजूदा समय में ईशा सिंह, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, शुतिका अर्जुन और दिग्विजय सिंह राठी शामिल हैं। एडिन रोज, सारा अरफीन खान, शिल्पा शिरोडकर, चुम दरंग, तजिंदर बग्गा, यामिनी मल्होत्रा और कशिश कपूर भी शो में बने हुए हैं और हाल ही में फैबुलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स फेम शालिनी पासी ने घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है।
Sara Ali Khan: एक खास जगह का वीडियो साझा कर सारा बोली- ‘जो कुछ भी हूं…’, डेब्यू फिल्म से जुड़ा है गहरा नाता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें