ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना
- फोटो : इंस्टाग्राम
‘बिग बॉस 18’ के प्रतियोगी ग्रैंड फिनाले के दिन गिन रहे हैं। मंगलवार के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ। हालांकि, इस टास्क को बिग बॉस ने रद्द कर दिया, क्योंकि रजत दलाल की टीम के द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया। टास्क के दौरान ईशा सिंह से जब यह पूछा गया कि वह अपने साथ ग्रैंड फिनाले के मंच पर किसे खड़ा देखती हैं। इसके जवाब में ईशा ने अविनाश या विवियन का नाम नहीं लिया।
इस प्रतियोगी को अपने साथ फिनाले में देखना चाहती हैं ईशा
नॉमिनेशन टास्क में भाग लेने वाले पहले ग्रुप में अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना और ईशा सिंह थे। अन्य प्रतियोगियों को समय का रिकॉर्ड रखने से उनका ध्यान भटकाना था। करण वीर मेहरा ने ईशा सिंह को उनसे बातचीत करने और उनका ध्यान भटकाने के लिए बुलाया, वह लगातार सवाल पूछते रहे। इस दौरान करण ने सवाल पूछा, स्टेज पर किसको देखते हो अपने साथ? ईशा सिंह ने जवाब दिया, “तुम।”
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: मैं डावांडोल वाली दोस्ती नहीं रखूंगा…शिल्पा पर गुस्सा हुए करणवीर, फूट-फूट कर रोईं अभिनेत्री
विवियन से पूछा तुम दोस्त या दुश्मन?
टास्क के दौरान ही करण ने विवियन से समीकरण को साफ करने के लिए कहा। उन्होंने पूछा, "तू दोस्त है या दुश्मन? आज तक समझ में नहीं आया।” इस पर विवियन ने जवाब दिया, मुझे तुम्हें सफाई नहीं देनी है।” मेहरा ने सवाल किया कि क्या वह टास्क की वजह से परेशान है या गंभीरता से इस पर चर्चा नहीं करना चाहते हैं। विवियन ने जवाब दिया कि वह इसके बारे में कभी बात नहीं करना चाहते।
यह खबर भी पढ़ें:
Ekta Kapoor: एकता कपूर ने गैर-पेशेवर अभिनेताओं पर साधा निशाना, निर्माता ने कहा- जब तक मैं बोलती हूं...
रजत ने गलती से उनका पूरा ग्रुप हुआ नॉमिनेट
रजत के नियम का उल्लंघन करने की वजह से बिग बॉस ने उनके पूरे ग्रुप को इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया। रजत के ग्रुप में चाहत पांडे, श्रुतिका अर्जुन और खुद रजत दलाल शामिल थे।