फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Latest Update: ‘बिग बॉस 18’ के सेट पर नजर आए डॉली चायवाला, सलमान खान की वापसी की भी अटकलें तेज

Fri, 15 Nov 2024 07:34 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 18 Latest Update: ‘बिग बॉस 18’ के इस वीकेंड के वार पर घर के अंदर डॉली चायवाला नजर आ सकते हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि सलमान खान भी इस वीकेंड पर होस्टिंग की कमान फिर से संभालेंगे। 
विज्ञापन
डॉली चायवाला और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @dolly_ki_tapri_nagpur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस 18’ हमेशा अपने दर्शकों के लिए कुछ ना कुछ नया करता रहता है। चाहे वह मनोरंजन को बढ़ाने के लिए घर में नए सदस्यों की एंट्री हो या वीकेंड के वार पर चर्चित और मशहूर मेहमानों का आना हो। इसी कड़ी में अब सोशल मीडिया सनसनी ‘डॉली चायवाला’ का नाम जुड़ने जा रहा है। आइए जानते हैं विस्तार से….
विज्ञापन


वीकेंड के वार पर दिखेंगे डॉली चायवाला?
सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़ी जानकारी देने वाले एक पेज ने डॉली चायवाला की एक वीडियो साझा की है, जिसमें वह यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि वह बिग बॉस के सेट पर आए हैं और सोच रहें हैं कि लगे हाथों सलमान खान को भी चाय पिला दें। वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि आने वाले वीकेंड के वार पर डॉली चायवाला ‘बिग बॉस 18’ के घर में देखे जा सकते हैं। 
Nitin Chauhan: मैं जिंदा हूं…नितिन चौहान ने अपनी मौत की अफवाहों को दिया विराम, गलत तस्वीरों से परिवार परेशान
विज्ञापन

क्या सलमान खान भी सेट पर कर रहे हैं वापसी?
सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग के चलते बिग बॉस से कुछ दिनों का ब्रेक लिया है, उनकी जगह रवि किशन शो को होस्ट कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि सलमान खान इस हफ्ते वीकेंड का वार पर नजर आ सकते हैं। 

विक्रांत और राशि भी आ सकते हैं नजर
विक्रांत मैसी और राशि खन्ना भी इस वीकेंड का वार पर अपनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के प्रमोशन के सिलसिले में नजर आ सकते हैं।
Barroz Release Date: आखिरकार सामने आ ही गई ‘बैरोज’ की रिलीज डेट, मोहनलाल के गुरु फाजिल ने की आधिकारिक घोषणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें