‘बिग बॉस 18’ वीकेंड का वार के हालिया एपिसोड में सलमान खान और शो की प्रतिभागी अरफीन खान एक दूसरे के साथ मजाक करते नजर आएं। उनके इस मजाक से घर में मौजूद सभी प्रतिभागियों की हंसी नहीं रुक रही थी। हालांकि, हंसी-मजाक के बीच अरफीन ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे सलमान खान भी शर्मा गए।
अरफीन की प्रतिक्रिया पर मुस्कुराए सलमान खान
शो में देखा गया कि सलमान खान अरफीन द्वारा घर में लोगों के डराए जाने की घटना को याद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह कैसे प्रतिभागियों को कैसे डरा रही है, तो उसकी प्रतिक्रिया ने सलमान को चौंका दिया और वह मुस्कुरा उठे।
Jackie Shroff: रोड पर बैठे बच्चों से जैकी श्रॉफ ने की गुफ्तगू, वीडियो देख फैंस बोले- आप सबसे प्यारे हैं
सारा अरफीन की बात पर शर्माए सलमान
एपिसोड में देखा गया कि विवियन डीसेना ने घर में दूसरों को डराने वाली सारा के बारे में मजाक करते हुए कहा, "वह दिन-रात चिल्लाती रहती हैं कि उसे सारा हर जगह दिखाई देती है। वह उसे हेडबोर्ड से लटकी हुई भी देखती हैं।" दरअसल, विवियन इस बात का जिक्र कर रहे थे जब सारा ने भूत होने का नाटक करके यामिनी मल्होत्रा पर एक डरावना प्रैंक किया था जिससे वह चीखने लगी और मदद के लिए पुकारने लगी। इस मजाक में सलमान भी शामिल हो गए और कहा, "मैं सहमत हूं। मैंने भी सारा को उल्टा लटका हुआ देखा है। मैं यहां सो रहा था और सारा मेरे ऊपर उल्टा लटकी हुई थी।" सलमान की इस बात पर जब सभी हंसने लगे, तो सारा ने जवाब दिया, "काश...काश," जिससे सलमान शरमा गए और मुस्कुराने लगे।
कौन हैं सारा अरफीन खान?
सारा और उनके पति अरफीन खान ने ‘बिग बॉस 18’ के घर में एक साथ प्रवेश किया। उनके पति अरफीन को 9 नवंबर को बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया गया। हालांकि, सारा अभी भी गेम में बनी हुई हैं। सारा एक अभिनेता और उद्यमी हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
Triptii Dimri: रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ बाइक राइड का मजा लेती दिखीं तृप्ति डिमरी, कैमरे से बचती दिखीं अभिनेत्री