फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: वीकेंड के वार पर भाईजान की वापसी, दिग्विजय और अविनाश की सलमान खान ने लगाई क्लास

Sun, 17 Nov 2024 01:27 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' के वीकेंड के वार पर सलमान खान ने धमाकेदार वापसी की है। उन्होंने आते ही प्रतियोगियों की क्लास लगाई। अभिनेता ने दिग्विजय राठी और अविनाश मिश्रा को निशाने पर लेते हुए सबक सिखाया। 
 
विज्ञापन
सलमान खान ने लगाई अविनाश और दिग्विजय की क्लास - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान ने 'बिग बॉस 18' में वापसी कर दी है। अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग के बाद वह वापस वीकेंड का वार पर नजर आए हैं। आते ही सलमान खान दिग्विजय राठी और अविनाश मिश्रा पर बिफर पड़े। उन्होंने इन दोनों की क्लास लगाई। अभिनेता सलमान खान दोनों को सबक सिखाते दिखे। आइए जानते हैं सलमान खान ने क्या कहा?
विज्ञापन


अविनाश और दिग्विजय की लगाई क्लास
'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान, सलमान ने शो के बाहर होने के बाद एक-दूसरे को फाड़ने की उनकी धमकियों के बारे में दोनों को सबक सिखाने का फैसला किया। शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में सलमान ने मंच पर एक जींस की जोड़ी मंगवाई और अविनाश से उन्हें फाड़ने के लिए कहा। जैसी कि उम्मीद थी, अविनाश ऐसा नहीं कर सके। सलमान ने इस मौके का इस्तेमाल अपनी बात रखने के लिए किया। उन्होंने प्रतियोगियों से पूछा, "ये जींस है, ये फटी है पर आपसे फट नहीं रही। और आप आदमी फाड़ने की बात कर रहे हैं बिच से। कितने आदमी अपने बाहर फाड़े हैं दिग्विजय?" बता दें कि कुछ दिनों पहले दिग्विजय और अविनाश आपस में भिड़ गए थे, जिसके बाद अविनाश किचन एरिया में गिर गए थे और घायल हो गए थे।
Movies: इन फिल्मों को दो भागों में रिलीज करने का हुआ एलान, सूची में कंगुवा का नाम भी शामिल
विज्ञापन



सलमान ने दी प्रतियोगियों को सबक
इसके बाद अभिनेता सलमान खान ने अविनाश से पूछा, "ये कौनसे शो में आए हो आप? कराटे कॉम्बैट में आए हो? कौन से फॉर्मेट में आए हो?”  पिछले हफ्ते निर्माता एकता आर कपूर ने सलमान से होस्टिंग की जिम्मेदारी संभाली, जो अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त थे। कपूर ने शुक्रवार का वार एपिसोड के दौरान घरवालों को सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसमें अभिनेता विवियन डीसेना उनके मुख्य निशाने पर थे। 

रजत ने फाड़ दी जींस
हालांकि, जब अभिनेता ने रजत को जींस फाड़ने के लिए कहा तो उन्होंने उनकी यह जींस फाड़ दी। यह देखकर बाकी प्रतियोगी दंग रह गए। 
Karan Johar: थिएटर व्यवसाय की खराब स्थिति पर करण जौहर ने दी राय, बताया किन बातों पर ध्यान देने की है जरूरत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें