फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: इस दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता ने अरफीन के लिए मांगे वोट, जानें क्या है कनेक्शन?

Thu, 31 Oct 2024 01:30 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘बिग बॉस 18’ के प्रतियोगी अरफीन के लिए बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता ने वोट करने की अपील की है। अरफीन इस हफ्ते घरवालों की ओर से घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किए गए हैं। आइए जानते हैं किसने अरफीन के लिए वोट मांगा है?
 
विज्ञापन
अरफीन - फोटो : इंस्टाग्राम @arfeen.khan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस 18’ का खेल समय के साथ और भी रोमांचक होता जा रहा है। सभी प्रतियोगी शो में अपनी जीत सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं और घर के अंदर टास्क के साथ-साथ दर्शकों का मनोरंजन भी कर रहे हैं। पेशे से माइंड कोच अरफीन खान भी ‘बिग बॉस 18’ के प्रतिभागी हैं। जहां अरफीन के पेशे पर अंदर के प्रतियोगियों द्वारा लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं, वहीं, दूसरी ओर उन्हें नॉमिनेट भी किया गया है। अब उन्हें सुपरस्टार अभिनेता का समर्थन मिला है।
विज्ञापन


यह अभिनेता उतरा अरफीन के समर्थन में
दरअसल, अरफीन अभिनेता ऋतिक रोशन के माइंड कोच हैं। ऋतिक ने अभिनेता की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर  साझा की। साथ ही ऋतिक ने वोटिंग लिंक साझा करते हुए प्रशंसकों से अरफीन के लिए वोट करने की अपील भी की।
Bhool Bhulaiyaa 3 Song: रिलीज से पहले 'भूल भुलैया 3' का एक और गाना आया सामने, सोनू निगम ने लगाए हैं सुर
विज्ञापन


सारा को अच्छी नहीं लगी थी ये बात
‘बिग बॉस 18’  के पिछले ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में, सलमान खान को लगातार अपने पेशे के बारे में बोलने के लिए अरफीन को बुलाते हुए देखा गया था। यह सारा को अच्छा नहीं लगा, जिन्हें बाद में यह कहते हुए देखा गया कि एक अभिनेता के रूप में सलमान दूसरे अभिनेता के अहंकार को संतुष्ट करने की कोशिश कर रहे थे।

ऋतिक ने दिया था डाइट प्लान
अरफीन खान ने एक बार इस बारे में बात की थी कि कैसे ऋतिक रोशन उनके साथ आए। उन्होंने याद करते हुए बताया था कि कैसे वह अपने कॉमन दोस्तों के जरिए ऋतिक से पहली बार मिले थे। अरफीन ने बताया कि ऋतिक ने उनसे पूछा था, ''तुम इतने मोटे क्यों हो?'' उन्होंने आगे बताया कि ऋतिक ने उन्हें एक डाइट प्लान दिया था, जिससे उन्हें 10 हफ्तों में 10 किलो वजन कम करने में मदद मिलेगी, हालांकि, अरफीन ने 14 किलो वजन कम किया। उन्होंने आगे बताया कि जब वह अगली बार ऋतिक से मिले तो उनके बदलवा को देखकर अभिनेता चौंक गए थे। तब उन्होंने खुलासा किया था कि 'माइंड कोचिंग' की मदद वह ऐसा कर पाए थे।
Soha Ali Khan: हाथों में छड़ी लिए जादूगरनी बनीं सोहा अली खान, साझा की हैलोवीन सेलिब्रेशन की तस्वीरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें