पहले रनर अप बने विवियन डीसेना
शो में कलर्स के लाडले के नाम से फेमस विवियन डीसेना पहले रनर अप रहे। शो में अक्सर करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना एक दूसरे के आमने-सामने नजर आए। अंत में फिनाले में भी बिग बॉस की ट्रॉफी के लिए दोनों के बीच ही मुकाबला हुआ और करण ने बाजी मार ली।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: 'बिग बॉस 18' फिनाले: आमिर ने चेक किया सलमान का फोन, खोल दी सारी पोल
टॉप 5 में पहुंचे ये प्रतिभागी
बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में पहुंचने के लिए छह प्रतिभागियों को चुना गया था। जिसमें करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, चुम दरंग, ईशा सिंह, रजत दलाल और अविनाश मिश्रा शामिल थे। बारी-बारी से सभी प्रतिभागी बाहर आते गए। छठे नंबर पर ईशा सिंह घर से बेघर हुईं। पांचवें स्थान पर चुम दरांग का पत्ता कटा, चौथे नंबर पर अविनाश मिश्रा बाहर हुए और तीसरे स्थान पर रजत दलाल का पत्ता कटा। जिसके बाद ट्रॉफी के सिर्फ दो दावेदार करण और विवियन रह गए।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Finale: सलमान की लेटलतीफी से परेशान हुए अक्षय कुमार, 'बिग बॉस 18' के सेट से बिना शूटिंग किए लौटे
‘खतरों के खिलाड़ी’ की ट्रॉफी भी कर चुके हैं अपने नाम
करणवीर मेहरा ‘बिग बॉस 18’ की ट्रॉफी अपने नाम करने से पहले 'खतरों के खिलाड़ी 14' की ट्रॉफी भी जीत चुके हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 14' जीतने के साथ उन्हें 20 लाख रुपये प्राइज मनी भी मिली थी।
कौन हैं करणवीर मेहरा?
करण वीर मेहरा टीवी की दुनिया के जाने माने कलाकार हैं। वह कई शोज में अपने अभिनय का जादू भी बिखेर चुके हैं। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में आए शो 'रिमिक्स' से की थी। करण वीर ने अपने करियर में ज्यादातर विलेन की भूमिका ही निभाई है। इसलिए उन्हें नेगेटिव किरदारों के लिए खूब जाना जाता है। बात करें शोज की तो, करण वीर ऑलवेज, परी हूं मै, पवित्र रिश्ता, टीवी बीवी और मैं, बहने, हम लड़कियां जैसे पॉपुलर डेली सोप में नजर आ चुके हैं। करण ने ‘रागिनी एमएमएस 2’ , ‘मेरे डैड की मारुति’ , ‘ब्लड मनी’ , ‘बदमाशियां’ और ‘आमीन’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है।