‘बिग बॉस 18’ के घर से अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर एविक्ट हो चुकी हैं, फिनाले वीक में पहुंच कर वह घर से बेघर हुईं। शिल्पा शिरोडकर ने टॉप 7 में अपनी जगह बना ली थी, लेकिन आगे का सफर जारी नहीं रख पाईं। उन्हें फिनाले से चार दिन पहले घर से बेघर कर दिया गया।
करण और विवियन रो पड़े
शिल्पा को एविक्शन से घर में मौजूद उनके टीम के लोगों को काफी दुख हुआ। शो में करण और विवियन को वह अपना बेटा कहती थीं। उनके एविक्शन से दोनों ही दुखी और भावुक नजर आए। करण ने शिल्पा को अपना मेडल गिफ्ट किया। वहीं, विवियन, जो उनसे काफी समय से दूर थे रो पड़े और घर से बाहर निकलने से पहले उन्हें गले लगा लिया। शिल्पा के निष्कासन की खबर सुनकर चुम दरंग फूट-फूट कर रोने लगीं
करण की टीम से था खास नाता
घर में अपने सफर के दौरान, शिल्पा खासकर करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना के करीब थीं। हालांकि, बाद वह पूरी तरह से करण के टीम की तरफ से खेलने लगी और विवियन से दूरी बना ली। करण की टीम में शिल्पा, चुम और खुद करण वीर मेहरा थे, जिन्हें काफी मजबूत माना जाता था। शुरुआत में करण और शिल्पा के रिश्ते पर काफी सवाल भी उठे थे, लेकिन अंत में दोनों का रिश्ता एक विश्वास के साथ घर में साथ खेलते हुए आगे बढ़ा।
घर में बचे ये छह प्रतियोगी
शिल्पा शिरोडकर के घर से बेघर होने के बाद अब ‘बिग बॉस 18’ के घर में केवल छह सदस्य बचे हैं, जिसमें, करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, चुम दरंग, ईशा सिंह और रजत दलाल शामिल हैं। अब देखना है बचे हुए दिनों में कौन घर से बेघर होता और वो दो प्रतिभागी कौन से हैं, जो फाइनल में पहुंचेंगे।