फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17: विक्की जैन की मां ने अंकिता लोखंडे से लिया वादा, बोलीं- 'ऐसे शो में ना आओ जहां परिवार...'

Mon, 29 Jan 2024 01:06 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले के दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने अंकिता की सास रजनी जैन के साथ मजेदार बातचीत भी की। सलमान खान ने उनसे पूछा कि क्या वह विक्की की जगह अंकिता के फाइनल में पहुंचने से परेशान थीं ?
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे पर्दे के के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 17 से अंकिता लोखंडे का सफर खत्म हो गया। अंकिता इस सीजन के फिनाले में चौथे स्थान पर रहीं। शो में अंकिता अपने पति विक्की जैन के साथ शामिल हुईं थीं, जहां दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरी। अंकिता और विक्की जैन के अलावा उनके परिवार के सदस्य भी इस दौरान चर्चा में रहे। खासतौर पर अंकिता लोखंडे की सास रजनी जैन। वे शो के दौरान अंकिता से काफी नाराज नजर आईं थीं। शनिवार को फिनाले में रजनी जैन अंकिता को सर्पोट करने पहुंची, इस दौरान उन्होंने अंकिता से एक वादा लेने को कहा।

विज्ञापन

सलमान खान की मजेदार बातचीत
बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले के दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने अंकिता की सास रजनी जैन के साथ मजेदार बातचीत भी की। सलमान खान ने उनसे पूछा कि क्या वह विक्की की जगह अंकिता के फाइनल में पहुंचने से परेशान थीं ? इस दौरान सलमान ने उनकी तुलना ललिता पवार से की और बताया कि वह काफी लोकप्रिय हो गई हैं।
Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सितारों का जमावड़ा, तृप्ति और सारा के लुक ने लूट ली लाइमलाइट
विज्ञापन

अंकिता की सांस ने मांगा ये वादा
शो में बातचीत में आगे सलमान खान ने अंकिता लोखंडे और उनकी सास को एक-दूसरे से कोई वादे करने के लिए कहा। इस दौरान अंकिता ने अपने परिवार की देखभाल और जीवन भर विक्की के साथ रहने का वादा किया। वहीं, रंजना जैन ने अंकिता से कभी भी बिग बॉस जैसे शो में भाग न लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा, 'ऐसे शो में ना आओ जहां परिवार की इज्जत मिट्टी में मिल जाए।'  इस दौरान अंकिता ने जवाब देते हुए कहा कि 'मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा हूं मम्मा. मुझे इस पर गर्व है'।
Saudagar: दिलीप कुमार और राज कुमार के बीच सुभाष घई ने ऐसे कराई थी दोस्ती, सेट पर चुन्नू-मुन्नू बुलाते थे लोग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें