फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Sharma: शादी के 3 साल बाद पति से तलाक ले रहीं बिग बॉस फेम ऐश्वर्या शर्मा? अभिनेत्री ने दिया जवाब

Thu, 26 Jun 2025 03:16 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aishwarya Sharma Shuts Divorce Rumors: टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा पिछले काफी वक्त से अपनी निजी जिदंगी को लेकर सुर्खियों में हैं। अब अभिनेत्री ने एक बार फिर अपने डिवोर्स रूमर्स को लेकर बात की है।
विज्ञापन
ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट अक्सर अपने अभिनय के साथ-साथ अपने रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। ‘गुम है किसी के प्यार में’ जैसे लोकप्रिय शो और ‘बिग बॉस’ में अपनी मौजूदगी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले इस कपल को इंडस्ट्री के ‘गोल्डन कपल्स’ में गिना जाता है। लेकिन बीते कुछ दिनों से इन दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गॉसिप में सामने आ रही थीं। अब ऐश्वर्या शर्मा ने पति से अलग होने की खबरों पर एक बार फिर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन


ऐश्वर्या शर्मा ने शेयर किया पोस्ट 
ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उनकी चुप्पी को लोग उनकी कमजोरी समझ बैठे हैं, जबकि वो अपनी मानसिक शांति की रक्षा के लिए शांत थीं। उन्होंने ये भी साफ किया कि उन्होंने किसी मीडिया हाउस को कोई इंटरव्यू, बयान या क्लिप नहीं दी है और उनके नाम से जो भी मनगढ़ंत बातें कही जा रही हैं, वे पूरी तरह से झूठ हैं। उन्होंने लिखा, 'अगर किसी के पास कोई असली सबूत है – मैसेज, ऑडियो या वीडियो – तो सामने लाएं। नहीं है, तो मेरे नाम से झूठ फैलाना बंद करें।'

विज्ञापन

 




तलाक की अफवाहों पर लगाया विराम
इस पूरे बयान में ऐश्वर्या ने सबसे जरूरी बात ये कही कि 'मेरी जिंदगी तुम्हारा कंटेंट नहीं है और मेरी चुप्पी तुम्हारी मंजूरी नहीं है।' ये लाइन उनके पूरे पोस्ट की भावनात्मक गहराई को दर्शाती है। एक्ट्रेस ने ये साफ किया कि उनका सम्मान और गरिमा उनके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है और वो शोर की बजाय शांति को चुनना पसंद करती हैं।

ऐश्वर्या के पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन
फैंस और दर्शकों के बीच ऐश्वर्या के इस बयान ने जबरदस्त प्रतिक्रिया पाई। कई लोगों ने उनकी ईमानदारी और गरिमामय जवाब देने की सराहना की। कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ऐश्वर्या का जवाब उन सभी ट्रोल्स के मुंह पर तमाचा है जो बिना तथ्यों के अफवाहें फैलाते हैं।' वहीं, कई लोगों ने उल्टा ऐश्वर्या को ही खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- 'आपको बिग बॉस के बाद से कोई काम नहीं मिल रहा है।'


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें