फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में साजिद ने लिया बहन फराह का मजेदार इंटरव्यू, देखकर छूटी घरवालों की हंसी

Wed, 11 Jan 2023 02:07 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस सीजन 16 के ताजा एपिसोड में कंटेस्टेंट साजिद खान अपनी बहन फराह खान का इंटरव्यू करते नजर आए। इस दौरान फराह ने साजिद और खुद से जुड़ीं कई ऐसी बातें बताईं जो किसी को पहले से नहीं पता हैं।
विज्ञापन
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 16 में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। ताजा एपिसोड में भी ऐसा ही नजर आया। 101वें एपिसोड की शुरुआत में बिग बॉस ने साजिद खान को कंफेशन रूम में बुलाया। इसके बाद उन्होंने साजिद को बताया कि उन्हें फराह का इंटरव्यू करना है। बिग बॉस के आदेश के बाद साजिद फराह का इंटरव्यू लेने की तैयारी करने लगते हैं। इसके बाद फराह का इंटरव्यू शुरू होता है। यह इंटरव्यू काफी मस्ती और मजाक से भरा रहता है। साजिद फराह से सबसे पहले सवाल करते हैं कि क्या आप पुरुष हैं? इस पर फराह पलटकर उनसे सवाल पूछती हैं कि क्या आप हैं? 

यह भी पढ़ें- Trial By Fire: रिलीज से पहले मुश्किल में पड़ी 'ट्रायल बाई फायर', सुशील अंसल ने हाईकोर्ट में दायर की याचिक

इस सवाल का जवाब छोड़कर साजिद दूसरे सवाल पर पहुंच जाते हैं। इस इंटरव्यू में फराह ने वह सारी बातें बताती दिखती हैं जो शायह ही किसी को पता हो। इंटरव्यू में फराह ने बताती हैं कि उन्होंने साजिद को एक बार फ्राइंग पैन से सिर पर मारा था। इस साक्षात्कार में फराह बताती हैं कि एक डांसर ने जब साजिद को मारा था तब उन्होंने अपने दोस्त के साथ मिलकर उस डांसर की बाइक तोड़ दी थी। 

यह भी पढ़ें- Trial By Fire: रिलीज से पहले मुश्किल में पड़ी 'ट्रायल बाई फायर', सुशील अंसल ने हाईकोर्ट में दायर की याचिक

शो में आगे साजिद अपनी बहन फराह पर तंज करते नजर आते हैं और कहते हैं कि तीस मार खां उनकी फेवरेट फिल्म है जिसके बाद फराह भी पीछे नहीं हटती हैं और कहती हैं कि हमशक्ल और हिम्मतावाला उनकी फेवरेट है। वहीं, घरवाले इस इंटरव्यू को देखकर खूब हंसते हैं। शो में आगे सभी मिलकर फराह का बर्थडे मनाते हैं। फराह केट काटती हैं और सभी के साथ अपना जन्मदिन मनाती हैं। इसके बाद बिग बॉस सभी को फ्रीज होने के लिए कहते हैं और फराह को घर से विदा लेने के लिए कहते हैं। इसके बाद फराह सबसे मिलकर घर से बाहर निकल जाती हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें