फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: सलमान खान के शो में कंटेस्टेंट्स का होगा डर से सामना, नए प्रोमो में मोगैंबो बने भाईजान

Fri, 23 Sep 2022 10:18 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 16 में इस बार कंटेस्टेंट्स के रूप में नजर आए सेलेब्स का डर से सामना करवाया जाएगा। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें होस्ट सलमान खान 'मोगैंबो' की तरह बात करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
बिग बॉस 16 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' के शुरू होने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 1 अक्तूबर को इस शो के 16वें सीजन का पहला एपिसोड आएगा, जिसका 'बीबी' फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स भी दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मेकर्स लगातार शो से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' का नया प्रोमो सामने आया है, जो काफी धमाकेदार है।

विज्ञापन

दरअसल, इंस्टाग्राम पर 'बिग बॉस' के फैन पेज द्वारा शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जो काफी शानदार है। इस वीडियो में शो के होस्ट सलमान खान नजर आ रहे हैं लेकिन वह हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय खलनायक मोगैंबो की तरह दिख रहे हैं। प्रोमो की शुरुआत सलमान खान के हाथ से होती है। एक हाथ में उन्होंने छड़ी पकड़ी है और उनके दूसरे हाथों की उंगलियां ग्लोब पर घूम रही हैं। 

Bigg Boss 16: ‘बिग बॉस’ का हिस्सा होंगी ‘गोपी बहू’! MMS स्कैंडल को लेकर चर्चा में रहीं प्रकृति भी आएंगी नजर
 

इसके आगे सलमान खान कहते हैं, 'अब मोगैंबो खुश नहीं होगा क्योंकि अब सबको डर लगेगा बिग बॉस से। बिग बॉस सीजन 16 में गेम बदलेगा क्योंकि अब बिग बॉस ही गेम खेलेगा।' इस वीडियो में सलमान खान का लुक भी मोगैंबो वाला ही है। उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहना है और उनकी ब्लैक जैकेट पर गोल्डन वर्क किया गया है। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो के कैप्शन में फायर और हार्ट का इमोजी भेज रहे हैं।

Bigg Boss: इन कपल्स ने बिग बॉस में पार कीं सारी हदें, नेशनल टीवी पर कर डालीं ऐसी हरकतें, भड़क गए थे सलमान


 
विज्ञापन

बता दें कि 'बिग बॉस 16' का 1 अक्तूबर को रात 8 बजे टेलीकास्ट होगा। हालांकि, अब तक इस शो के एक भी कंटेस्टेंट्स का नाम कंफर्म नहीं हुआ है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स का नाम सामने आया है, जिनके नाम को लेकर दावा किया जा रहा है। इस लिस्ट में मीका सिंह की मंगेतर आकांक्षा पुरी का नाम भी शामिल था। हालांकि, आंकाक्षा ने साफ कर दिया है कि वह इस शो का हिस्सा नहीं बन रही हैं। 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें