पोस्ट शेयर कर लिखा, 'वो चले, हम भी चले'
कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचने वालों पर राजीव अदातिया ने कथित तौर पर तंज कसते हुए एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'पहले कान जाना एक शानदार पल जैसा था! अब... यह पीवीआर जुहू जाने जैसा है! वो चले हम भी चले'। हालांकि, राजीव ने अपना यह पोस्ट अब डिलीट कर दिया है। मगर, इसका स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
कान में पहुंचे ये सेलेब्स
कान फिल्म फेस्टिवल में इस बार आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर, अदिति राव हैदरी और विशाल जेठवा समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने डेब्यू किया। वहीं, 2002 से कान फेस्टिवल में शिरकत करने वाली ऐश्वर्या राय ने इस बार भी महफिल लूट ली। इनके साथ ही कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी कान में पहुंचे। रुचि गुज्जर ने अपने लुक से खूब लाइमलाइट बटोरी।
Serial Anupamaa: क्या तीसरी बार होगी अनुपमा की शादी? सीरियल में आया नया मोड़
शालिनी पासी ने दिया ऐसा रिएक्शन
राजीव के तंज वाले इस पोस्ट पर 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' की स्टार शालिनी पासी ने हंसी वाला इमोजी बनाकर प्रतिक्रिया दी। शालिनी भी इस साल कान में शामिल हुई थीं। हालांकि, राजीव के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब ये पोस्ट उपलब्ध नहीं है। बात करें राजीव अदातिया की तो उन्हें 'बिग बॉस 15' से लोकप्रियता मिली। उन्हें बीते दिनों कुकिंग बेस्ड शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' में फाइनलिस्ट के रूप में देखा गया, जहां गौरव खन्ना विजेता बने।