भुवन बाम यूट्यूब की दुनिया के जाने माने अभिनेता हैं। इसके अलावा वह कुछ वेब सीरीज के लिए भी पहचाने जाते हैं। अब अभिनेता ने अपनी फिटनेस को लेकर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि कैसे उनके अंदर अचानक बदलाव आया है। आइए जानते हैं भुवन बाम ने सर्जरी क्यों कराई।
फिटनेस को लेकर भुवन बाम ने क्या कहा?
यूट्यूबर और अभिनेता भुवन ने हाल ही में अपनी फिटनेस का राज बताया। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार उनसे उनके चौंकाने वाले लुक को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने बताया, ‘मैं एक आलसी व्यक्ति था, लेकिन अब मैंने उस आलस्य को पीछे छोड़ दिया है। अब जब मैं 30 पार कर चुका हूं, तो मुझे लगा कि समय आ गया है कि मैं अपने सेहत पर ध्यान दूं। मुझे लगातार एक्सरसाइज करते हुए डेढ़ साल हो चुके हैं और मैंने चीनी का सेवन भी पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसका असर मेरे चेहरे पर भी दिखने लगा है।’
यह खबर भी पढ़ें:
Ankita Lokhande: लाफ्टर शेफ्स शो के समर्थ जुरेल का खुलासा, अंकिता लोखंडे जैसी गर्लफ्रेंड चाहिए
लॉकडाउन में दिखा परिवर्तन
आगे बाचतीत में भुवन बाम ने बताया कि वह अपनी पूरी जिंदगी में दुबले-पतले ही रहे हैं, लेकिन कोरोना वायरस के समय लॉकडाउन में अचानक उनके शरीर में चर्बी बढ़ी। इसके बाद उन्होंने अपने जीवनशैली को पूरी तरह बदल दिया, जिसके बाद उनके शरीर से सुस्ती पूरी तरह से खत्म हो गई।
भुवन ने अपनी सर्जरी का किया खुलासा
भुवन बाम ने आगे बताया कि उन्होंने कुछ महीनों पहले सर्जरी कराई थी। उन्होंने कहा, ‘मेरे मुंह में फोड़ा हो गया था, जो म्यूकोसेल में बदल गया। इस कारण मेरे निचले होंठ का बायां हिस्सा भी फूलने लगा था और यह कैमरे पर दिखने लगा था। इस वजह से मैंने शूटिंग से ब्रेक लेकर इसकी सर्जरी करवाई क्योंकि इसके बिना वह ठीक नहीं हो रहा था और लगातार बढ़ता जा रहा था। अभी भी इसके रिकवरी की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अब खाना-पीना नॉर्मल हो गया है।’
यह खबर भी पढ़ें:
Salman Khan: गोविंदा से लेकर सुनील शेट्टी तक के कठिन समय में सलमान ने दिया साथ, बने सहारा
भुवन बाम के बारे में
भुवन बाम एक चर्चित यूट्यूबर हैं। इसके अलावा उन्हें ‘ताजा खबर’ और ‘ढिंढोरा’ वेब सीरीज में अभिनय के लिए भी जाना जाता है।