फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhumi Pednekar: भूमि ने बॉलीवुड में हासिल की बड़ी कामयाबी, बोलीं- जिस चीज से प्यार करती हूं, वह कर पा रही हूं

Thu, 27 Feb 2025 11:37 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 10 साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में उन्होंने बताया है कि वह खुश हैं कि वह जिस चीज से सबसे ज्यादा प्यार करती हैं, वह कर पा रही हैं। जानिए उन्होंने अपने बारे में और क्या कहा है?
विज्ञापन
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'दम लगा के हईशा' को रिलीज हुए 10 साल हो गए। इस फिल्म में अहम किरदार निभाने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को भी फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल हो गए। वह अपने इस सफर को लेकर कृतज्ञता से भरी हैं। हाल ही में उन्होंने कहा 'मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मैं अभी भी वह कर पा रही हूं, जिससे मैं बहुत प्यार करती हूं।'
विज्ञापन

फिल्म के हिट और फ्लॉप होने का नहीं था दबाव
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक भूमि पेडनेकर ने कहा कि 'मुझे अभी भी याद है जब दम लगा के हईशा का प्रीमियर आया था। मुझे नहीं पता था कि क्या होगा, लेकिन बहुत खुश थी क्योंकि मेरे ऊपर दबाव नहीं था कि फिल्म हिट होगी या फिर प्लॉप। मेरी पहली फिल्म रिलीज हो रही थी और शायद ये मेरी सबसे बड़ी कामयाबी थी। जब मुझे कभी शक होता है, तो मैं उसी ऊर्जी का इस्तेमाल करती हूं।'

यह खबर भी पढ़ें; MHKB Collection: ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ एक हफ्ते में ही तोड़ रही दम, दो डिजिट में भी कमाई पहुंचने में संदेह
 

भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar
फिल्मों में चना अलग-अलग किरदार
भूमि का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं रहा है। उन्होंने अपना करियर अपरंपरागत रोल से शुरा किया। उनके मुताबिक तब से वह ऐसे विकल्प चुनती आ रही हैं क्योंकि वह खुद को सीमित नहीं रखना चाहतीं। भूमि ने कहा 'मैं अपने आपको किसी भी सांचे में नहीं रखना चाहती, न मैं वैसा करना चाहती हूं, जो मेरे किसी साथी ने किया है। मैं वह काम करना चाहती हूं जिससे मैं जुड़ती हूं। कुछ मेरे लिए आसान होते हैं, तो कुछ मुश्किल, लेकिन ये सभी मेरी पसंद हैं और मैं इस पर फख्र महसूस करती हूं।'

यह खबर भी पढ़ें; Ananya Panday: पिता के कपड़े पहनतीं हैं अनन्या पांडे, फिर भी चंकी का फैशन सेंस लगता है अजीबोगरीब, जानें क्यों
विज्ञापन

भूमि के बारे में
भूमि पेडनेकर ने 'दम लगा के हईशा' फिल्म से अपने करिअर की शुरूआत की। इसके बाद वह 'टॉयलेट; एक प्रेम कथा' में नजर आईं। उनकी दूसरी बेहतरीन फिल्मों में 'सांड की आंख', 'बाला', 'बधाई दो' और रक्षा बंधन है। हाल ही में वह 'मेरे हस्बैंड की बीवी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में भूमि के अलावा रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर हैं। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा कमाल नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें