फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भूत बंगला’ से पड़ा ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर बड़ा असर, रणवीर सिंह की फिल्म ने रिलीज के 30वें दिन की सबसे कम कमाई

Sat, 18 Apr 2026 11:14 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड्स तोड़े। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी, और अब भी सिनेमाघरों में लगी हुई है, लेकिन अब नई फिल्मों के चलते इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धुरंधर 2 पहले ही भारत 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनकर बॉक्स ऑफिस का इतिहास रच चुकी है। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है, लेकिन अब एक महीने होने वाले हैं, और अब इसकी कमाई धीर-धीरे कम होती जा रही है। जानिए फिल्म की कमाई का स्टेटस क्या है। 

30वें दिन सबसे कम कलेक्शन 

विज्ञापन

सैकनिक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपने 30वें दिन 2.70 करोड़ की कमाई की, जो रिलीज के बाद से इसका सबसे कम एक दिन का कलेक्शन है।

हालांकि इस गिरावट के बावजूद, फिल्म का ओवरऑल परफॉर्मेंस ऐतिहासिक बना हुआ है। भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,323.62 करोड़ तक पहुंच चुका है, जबकि नेट कलेक्शन 1,105.82 करोड़ है।

'भूत बंगला' मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

इस फिल्म ने दी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
फिल्म की कमाई में यह गिरावट उस समय आई है जब अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने पहले ही दिन 13 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की, जिसका असर ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर पड़ा है।

विज्ञापन

धुरंधर 2 वर्सेस भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे 
इस गिरावट के बावजूद सीक्वल ने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इनमें ‘RRR’, कल्कि 2898 एडी, ‘केजीएफ: चैप्टर 2’, ‘जवान’, ‘पठान’, ‘स्त्री 2’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इससे साफ है कि ‘धुरंधर 2’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें