जल्द फिल्म में जमेगी महिमा और पवन सिंह की जोड़ी?
पवन सिंह और महिमा सिंह जल्द फिल्म में भी साथ नजर आएंगे। दिसंबर 2025 में समर सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह एलान किया था। साझा की गई फोटोज में पवन सिंह और महिमा सेट पर साथ दिखे थे। इसके साथ लिखा था, 'महादेव आप सब के प्यार और आशीर्वाद के बदौलत आज से एक नई कहानी शुरू हुई। आदरणीय बड़े भैया पवन सिंह जी के साथ'।
दोस्त के बर्थडे महिमा के साथ पहुंचे पवन सिंह
पवन सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन से उनका और महिमा का वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने सवाल किए कि क्या दोनों रिलेशनशिप में हैं? एक बार फिर इनके लिंकअप की खबरों को हवा मिल गई है। दरअसल, बीते दिनों पवन सिंह लखनऊ में आयोजित दोस्त और सिंगर गुंजन सिंह की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने पार्टी में महिमा के साथ एंट्री ली। इतना ही नहीं, उन्होंने स्टेज पर खासतौर से महिमा को बुलाया। पवन सिंह ने इशारा करते हुए कहा, 'मैं चाहता हूं कि महिमा सिंह जी प्लीज आप इधर आइए। आओ मेरी जान इधर आओ'। इस वीडियो ने पवन सिंह और महिमा की शादी की अफवाहों को और हवा दे दी है। हालांकि, पवन सिंह अपनी तीसरी शादी की अफवाह को खारिज कर चुके हैं।