फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshara Singh: 'पैरों में गिरकर मांगनी पड़ती थी माफी', जब पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद अक्षरा ने किया खुलासा

Sun, 22 Dec 2024 02:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshara Singh And Pawan Singh Relationship And Breakup: एक वक्त था जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह के प्यार के किस्से सुर्खियों में थे। फिर एक बुरे मोड़ पर आकर दोनों का ब्रेकअप हुआ। इसके बाद अक्षरा ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।
विज्ञापन
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- अक्षरा सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सिनेमा के चर्चित सितारे अक्षरा सिंह और पवन सिंह का अफेयर एक दौर में मीडिया की सुर्खियों में रहता था। दोनों एक-दूसरे के प्यार में इस कदर डूबे थे कि मामला शादी तक पहुंचने वाला था। लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया। दोनों की राहें भी बहुत बुरे मोड़ पर जाकर खत्म हुईं। ब्रेकअप के बाद अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। अक्षरा अपने और पवन सिंह के रिलेशन और ब्रेकअप को लेकर कई बार खुलकर मीडिया में बात कर चुकी हैं।

विज्ञापन

कमरा बंद करके बुरी तरह पीटते थे पवन
ब्रेकअप के बाद अक्षरा ने अभिनेता पवन सिंह पर खुद को मारने-पीटने और टॉर्चर करने के आरोप लगाए। अभिनेत्री ने कहा था कि पवन सिंह उन्हें कमरा बंद करके बुरी तरह पीटते थे। वे उन्हें इतना प्रताड़ित करते थे कि अभिनेत्री अवसाद में जाने लगी थीं। एक बातचीत में अभिनेत्री से जब पूछा गया था कि क्या पवन उन्हें कभी मारते थ? इस पर अक्षरा ने कहा था, 'बहुत बार। एक बार तो मैं मरते-मरते बची थी। वे मुझे कमरा बंद करके पीटते थे'।

ये खबर भी पढ़ें:
Kiran Rao: लापता लेडी बन गई थीं किरण राव, आमिर खान की एक लाइन ने बदल दीं चीजें और फिर बना डाली 'लापता लेडीज'

अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- अक्षरा सिंह
पैरों में गिरकर मांगनी पड़ती थी माफी
अक्षरा सिंह ने कहा था कि आज भी वह दौर याद करते हुए वे कांप उठती हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें बिना वजह अभिनेता से माफी मांगनी पड़ती थी, वह भी पैरों में गिरकर, क्योंकि माफी मांगने पर एक्टर का ईगो संतुष्ट होता था। अक्षरा ने कहा था, उनसे कहा जाता, 'कैसे माफी मांगो तो पूरा पैर पर गिरकर माफी मांगो। नॉर्मल नहीं पैर पर गिरकर माफी मांगो। कान पकड़कर सॉरी बोलो कि अब ये गलती नहीं होगी'।

ये खबर भी पढ़ें:
Apna Adda: घर का किराया देने तक के नहीं थे पैसे, मैं 400 करोड़ी फिल्म बना सकता हूं तो कोई भी कामयाब हो सकता है
विज्ञापन

पिता ने दी हिम्मत और किया हालातों का सामना
अभिनेत्री ने कहा कि जब वे कान पकड़कर माफी मांग लेती थीं तो कहते कहो आज के बाद ऐसा नहीं होगा। और गलतियां होती थीं, 'एयरपोर्ट पर ऐसा क्यों किया? दूसरी सीट पर क्यों बैठी?' अक्षरा के मुताबिक पवन सिंह के इस व्यवहार के बाद वे अवसाद में जा रही थीं। भोजपुरी इंडस्ट्री ने भी उन्हें बायकॉट कर दिया था। अक्षरा के मुताबिक, 'मैं उनकी रखैल बनकर नहीं रह सकती थी।' अभिनेत्री ने कहा,  'मेरी हालत देख मेरे पिता ने मुझे बुलाकर कहा कि तुम्हें नशा करना है नशा करो। फांसी लगानी है तो अभी रूम में जाकर लगा लो, क्योंकि आज के बाद मैं ऐसा कुछ नहीं देखना चाहता कि उसने या इसने ऐसा कहा तो मैं डिप्रेशन में चली गई। ये चीजें यहीं खत्म नहीं होंगी। बहुत कुछ झेलना होगा। अगर नहीं झेल सकती, तो कदम उठा लो'। अभिनेत्री ने बताया कि जिस तरह उनके पिता ने उन्हें समझाया वे और मजबूत हुईं और हालातों से निकलीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें