यूट्यूब पर ट्रेंड हुआ गाना
सनी लियोनी और नीलकमल सिंह का गाना टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। और यह जबर्दस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है। इसे कुछ ही घंटों में करीब पांच लाख व्यूज मिल गए हैं। इस गाने को नीलकमल सिंह ने गाया है। इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं।
नीलकमल ने सनी को सिखाई भोजपुरी
गाने में सनी लियोनी और नीलकमल सिंह का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। नीलकमल सिंह ने आज इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए गाने के रिलीज की जानकारी शेयर की है। साथ में लिखा है, 'इस खबर को लेकर शांत नहीं रहा जा सकता। 'लड़की दीवानी' गाना रिलीज हो गया है। जाइए और देखिए। यह भी जरूर बताइए कि गाना आपको कैसा लगा है'? नीलकमल सिंह ने एक वीडियो भी शेयर किया है, इसमें वे सनी को भोजपुरी बोलना सिखाते दिख रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Salman Khan Box Office Report: 'टाइगर जिंदा है' लेकर 'किक' तक, कब-कब बॉक्स ऑफिस के 'सिकंदर' बने सलमान खान
यूजर्स से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
इस गाने पर यूजर्स की अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी एक्टर के साथ सनी लियोनी। गाना तो गजब बनेगा ही'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इससे पहले शायद ही कभी किसी ने सनी लियोनी को इतने खूबसूरत अंदाज में और पारंपरिक ड्रेस में दिखाया होगा'। एक यूजर ने लिखा, 'जोड़ी बहुत जम रही है'।