भोजपुरी सुपरस्टार और पॉलिटिशियन रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने बताया है कि डेटिंग अभी उनकी प्रायोरिटी लिस्ट में नहीं है। हाल ही में रियलिटी शो 'अलायंस' में हिस्सा लेने वाली अभिनेत्री ने कहा कि वह अपनी जिंदगी के इस पड़ाव पर अपने परिवार और करियर पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि किसी को उनका दिल जीतने के लिए क्या चाहिए, तो रीवा ने मजेदार जवाब दिया।
रवि किशन, रीवा किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
डेटिंग वाली बात पर क्या बोलीं रीवा?
- जब रीवा से पूछा गया कि क्या वह अपने किसी फैन को डेट करने के लिए तैयार हैं?
- इस पर रीवा ने फिल्मीज्ञान को बताया कि वह डेटिंग वाले फेज में नहीं हैं।
- उनके मुताबिक उन्हें नहीं लगता कि वह डेटिंग और इन सब चीजों में पड़ना चाहती हैं।
- रीवा ने आगे बताया कि वह परिवार और काम के बारे में ज्यादा सोचती हैं।
- उन्होंने कहा कि अगर कभी कोई पार्टनर मिल गया, तो ठीक है।
- उनके मुताबिक डेटिंग अभी उनके हिसाब से बिल्कुल भी सही नहीं है।
रीवा किशन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrivakishan
पिता से लेनी होगी इजाजत
जब उनसे पूछा गया कि किसी की कौन सी खूबियां उनका दिल जीत सकती हैं? तो रीवा ने अपने पिता को बातचीत में शामिल कर लिया।
उन्होंने कहा 'माई गॉड, आपको पापा की इजाजत लेनी पड़ेगी। पापा की इजाजत के बिना कुछ नहीं होता इस घर में, ये जान लो। अगर अच्छा खाना बनाना आता हो, शुद्ध शाकाहारी खाना बना सको, तो शायद सोचा जा सकता है। तब कुछ हद तक बात बन सकती है।'
रीवा किशन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrivakishan
खुद को साबित करने पर क्या बोलीं रीवा?
रीवा ने 'सब कुशल मंगल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा थे। करण कश्यप के निर्देशन में बनी 2020 की इस फिल्म ने इंडस्ट्री में उनका पहला बड़ा कदम रखा।
यह पूछे जाने पर कि क्या रवि किशन की बेटी होने से उनका सफर आसान हुआ, इस पर उन्होंने कहा 'हां, आपको रेफर किया जा सकता है क्योंकि मैं अपने पिता की बेटी हूं। लोग जानते हैं और वे आपसे संपर्क कर सकते हैं। मगर आपको खुद को साबित करना होगा और खुद को साबित करने में मेहनत लगती है।'
रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला
वर्क फ्रंट पर और क्या कर रहे हैं रवि किशन?
इस साल वह वेब सीरीज ‘मामला लीगल है 2’ और ‘मां बहन’ में नजर आए थे। जल्द वह फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह नेगेटिव रोल निभाने वाले हैं।