फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि किशन और मैथिली ठाकुर ने दी सम्राट चौधरी को बधाई, अक्षरा सिंह ने शायराना अंदाज में नीतीश कुमार को किया याद

Tue, 14 Apr 2026 10:23 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samrat Choudhary Bihar CM: बिहार में बड़ा सियासी बदलाव आया है। नीतीश कुमार की जगह अब सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। सम्राट चौधरी का नाम तय होने पर अब कई सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई दी है। जानिए क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
रवि किशन, सम्राट चौधरी और अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद और राज्यसभा सांसद की शपथ लेने के बाद, अब बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। भाजपा नेता सम्रााट चौधरी को आज विधायक दल का नेता चुना गया है, जिसके बाद ये तय हो गया है कि सम्राट चौधरी अब बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। सम्राट कल मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

विज्ञापन


इस तरह से बिहार में लंबे वक्त से चले आ रहे नीतीश युग का अब अंत हो चुका है। सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना तय होने के बाद अब उन्हें बधाइयां देने वालों का भी सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अब रवि किशन और मैथिली ठाकुर ने भी सम्राट चौझरी को बधाई दी है। वहीं अक्षरा सिंह को इस मौके पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार की याद आई है।

Trending Videos

रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

आपके मार्गदर्शन में बिहार प्रगति पर बढ़ेगा 
भाजपा सांसद और भोजपुरी स्टार रवि किशन ने भी सम्राट चौधरी के विधायक दल का नेता चुने जाने पर खुशी जताई है। रवि किशन ने एक्स पर सम्राट चौधरी की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘सम्राट चौधरी को बिहार एनडीए विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में बिहार, प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के पथ पर आगे बढ़ते हुए ‘विकसित बिहार 2047’ के संकल्प को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगा।’
 

 

मैथिली ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

आज बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन है
इसके अलावा भाजपा विधायक और लोक गीत गायिका मैथिली ठाकुर ने भी सम्राट चौधरी को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘मैं सम्राट भैया को बधाई देती हूं। मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं एनडीए पार्टी से। आज बिहार के हर व्यक्ति के लिए ऐतिहासिक दिन है।’

वहीं नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पद स्वाभाविक रूप से नीतीश कुमार से जुड़ा हुआ है। बचपन से ही मैंने नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री के रूप में देखा है। उनके विकास मॉडल को कई और राज्यों ने भी अपनाया है। अब सम्राट भैया के नेतृत्व में उसी मॉडल को आगे बढ़ाया जाएगा और बिहार प्रगति पथ पर बढ़ता रहेगा।
 

 

विज्ञापन

अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षरा ने नीतीश कुमार के लिए किया पोस्ट
एक ओर जहां रवि किशन और मैथिली ठाकुर ने सम्राट चौधरी को बधाई दी। वहीं दूसरी ओर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की इंस्टाग्राम स्टोरी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अक्षरा ने नीतीश कुमार की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वो गाड़ी में बैठने से पहले सभी को हाथ जोड़कर नमस्कार कर रहे हैं। इस दौरान सम्राट चौधरी भी हाथ जोड़े खड़े हैं। इस तस्वीर के साथ अक्षरा ने बशीर बद्र का एक शेर भी लिखा है- 

‘तुम्हारे साथ ये मौसम फरिश्तों जैसा है।
तुम्हारे बाद ये मौसम बहुत सताएगा।’

जाहिर है कि इस शेर के जरिए अक्षरा ने नीतीश के मुख्यमंत्री के दिनों को याद किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें