रानी चटर्जी-आम्रपाली दुबे
- फोटो : इंस्टाग्राम
भूल गईं दर्द
रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वे और आम्रपाली दुबे नजर आ रहे हैं और दोनों ही अभिनेत्रियां लाल रंग की साड़ी पहने पारंपरिक लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रानी ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'आम्रपाली सेट पर आई और इतना हंसा कर गई कि मैं अपने पैरों का सारा दर्द भूल गई पगली है ये, लव यू'।
रानी चटर्जी-आम्रपाली दुबे
- फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस का तो दिन बन गया
दोनों अभिनेत्रियों को साथ देखकर फैंस बेहद खुश हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हो'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मेरी दो पसंदीदा कलाकार एक साथ'। रानी चटर्जी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे अपनी फिल्म 'तलाक' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ। यह फिल्म तीन तलाक पर आधारित है।
Khesari Lal Yadav: खेसारी के नए गाने 'दीवाना बदमाश हो जाई' की झलक देख, सोशल मीडिया पर प्रशंसक हुए दीवाने