पवन सिंह ने शेयर किया पोस्ट
पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने मनोज तिवारी के साथ अपनी फोटो साझा करते हुए लिखा है, 'भोजपुरी इंडस्ट्री के बॉस, सांसद हमारे मनोज तिवारी भैया को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं'। साझा तस्वीर में पवन सिंह और मनोज तिवारी गले मिलते दिख रहे हैं।
कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाते मनोज तिवारी
- फोटो : इंस्टाग्राम
कार्यकर्ताओं के साथ मनोज तिवारी ने काटा केक
मनोज तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन का उत्सव मनाते दिख रहे हैं। 11 मूर्ति पर आयोजित जन्मदिन के आयोजन में दूर-दराज से फैंस और कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने आए हैं।
मनोज तिवारी का करियर
मनोज तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर गायक की थी। इसके बाद उन्होंने हाफ पैंट वाली से हमरा त लब हो गईल, गोरिया चांद के अजोरियां नियर गोर बाडू हो और गैंग्स ऑफ वासेपुर के लिए 'जिया हो बिहार के लाला' गाया, जो काफी हिट हुए। उनका गाना 'चट देनी मार देत खींच के तमाचा, हीही हंस देले..रिंकिया के पापा', लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। अभिनेता ने साल 2004 में फिल्म 'ससुरा बड़ा पईसावाला' से भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई और मनोज को घर-घर में पहचान मिल गई। सिर्फ 30 लाख के बजट की इस फिल्म ने उस समय तकरीबन 9 करोड़ रुपये की कमाई की थी।