फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2026 में तीन फिल्मों में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना, कैसे सेलेक्ट करते हैं स्क्रिप्ट? बोले- 'दर्शक समझदार...'

Wed, 22 Apr 2026 08:08 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ayushmann Khurrana Upcoming Movies: आयुष्मान खुराना ने सामाजिक फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई है, लेकिन वे कॉमेडी में भी बहुत अच्छे हैं। 2026 में वे अपने फैंस के लिए तीन तरह की फिल्में लेकर आ रहे हैं, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है।
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान खुराना इस साल तीन फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इन दिनों आयुष्मान 'पति पत्नी और वो दो', 'उड़ता तीर' और 'ये प्रेम मोल लिया' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आयुष्मान ने आने वाली फिल्मों में अपने किरदारों को लेकर बात की। साथ ही बताया कि वह हर फिल्म के साथ कुछ नया करने की कोशिश क्यों करते हैं?

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना की तीन फिल्में
आयुष्मान खुराना इस साल 2026 में तीन फिल्मों में नजर आने वाले हैं, ये सभी फिल्में एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। पहली फिल्म कॉमेडी और रिश्तों पर है। जबकि दूसरी फिल्म अनोखी और विद्रोही है। तीसरी फिल्म परिवार और परंपरा पर आधारित है।
  • पहली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’, जो 15 मई को रिलीज होगी।
  • दूसरी फिल्म ‘उड़ता तीर’, जो 11 सितंबर को आएगी।
  • तीसरी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’, जो 27 नवंबर को रिलीज होगी।

फिल्में कैसे सेलेक्ट करते हैं आयुष्मान
आयुष्मान ने कहा, 'मैं कभी भी जानबूझकर अलग तरह के रोल दिखाने की कोशिश नहीं करता। मेरे लिए सिर्फ वो कहानियां महत्वपूर्ण हैं, जो मुझे दर्शक के रूप में अच्छी लगती हैं। तीन अलग-अलग फिल्में एक ही साल में करना रोमांचक है, लेकिन यह जिम्मेदारी भी है। यह मुझे हर बार नया बनने के लिए प्रेरित करता है।'
विज्ञापन

'मैं मनोरंजक फिल्में करना चाहता हूं'
आयुष्मान ने कहा, 'आज के दर्शक कुछ नया देखना चाहते हैं। वे एक ही चीज बार-बार नहीं देखना चाहते। मैं ऐसी फिल्में बनाना चाहता हूं, जो मनोरंजक हों और कुछ संदेश भी दें। अगर लोग इसे अलग तरह की फिल्में कह रहे हैं, तो मैं आभारी हूं। लेकिन मेरे लिए यह सिर्फ जिज्ञासु बने रहना और ईमानदार रहना है।”

यह भी पढ़ें: विवेक ओबेरॉय ने अपनी मां यशोधरा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा- 'मेरी पहली ऑडियंस और हमेशा की हीरो...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें