फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nidhi Jha: निधि झा और यश कुमार ने शादी के बाद सेलिब्रेट की पहली होली, एक दूजे के रंग में रंगे कपल

Tue, 07 Mar 2023 03:58 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस निधि झा ने बॉलीवुड एक्टर यश कुमार से शादी की थी, जिसके बाद वह इस साल अपनी पहली होली मना रही हैं।
विज्ञापन
Nidhi Jha And Yash Kumar - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस निधि झा ने बॉलीवुड एक्टर यश कुमार से शादी की थी, जिसके बाद वह इस साल अपनी पहली होली मना रही हैं। उन्होंने शादी के बाद अपनी पहली होली ससुराल में धूमधूम से मनाई है। वहीं, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर होलिका दहन का वीडियो साझा किया था और अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी थीं। कपल एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने जमकर एक दूसरे के साथ होली का जश्न मनाया है। 

विज्ञापन


एक्ट्रेस ने साझा किया वीडियो
भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर होली सेलिब्रेशन का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस गुलाल से रंगी हुई है। वह गुलाबो गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। साथ ही होली का जश्न मना रहे लोगों को भी कैप्चर किया है। उन्होंने अपने पति के साथ भी होली सेलिब्रेशन का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कपल सभी को होली की बधाइयां दे रहे हैं। दोनों के गालों पर रंग लगा हुआ है और कपल बेहद खुश नजर आ रहे हैं। 



South Superstars: इन साउथ सुपरस्टार्स ने सबसे ज्यादा रीमेक फिल्मों में किया काम, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दूसरे के साथ साझा करते हैं रोमांटिक पोस्ट
आपको बता दें कि एक्टर यश कुमार की निधि झा से दूसरी शादी है। अंजना सिंह से तलाक देने के बाद यश ने निधि झा से शादी की थी। कपल शादी के बाद से काफी खुश है। निधि झा और यश एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने पति के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। कपल अक्सर एक दूसरे के साथ रोमांटिक वीडियो और फोटोज साझा करते रहते हैं। 

Sachin Pathak Interview: नग्नता का सहारा वे लेते हैं, जिनके पास कहने को कुछ नहीं होता, सचिन पाठक की खरी बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें