अक्षरा सिंह और पवन सिंह का यह गाना फिल्म 'सत्या' का है, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर शानदार रही और इसके गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आए। लेकिन 'तानी फेरे दी बलम जी करवतिया' में पवन और अक्षरा ने कई रोमांटिक सीन्स दिए थे, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए। इस गाने में अक्षरा का डांस काफी जोशिला है। अभिनेत्री के लटके-झटके देख पवन सिंह पिघल गए थे।
यूट्यूब पर इस गाने का एक बार फिर से वायरल होना इस बात का सबूत है कि फैंस आज भी अक्षरा और पवन सिंह को जोड़ी को साथ देखना चाहते हैं। अब तक इस वीडियो को 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ऑन स्क्रीन दोनों का बहुत ही शानदार कनेक्शन है जो वीडियो को देखने लायक बनाता है।
बता दें कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने साथ में काम करना भी छोड़ दिया है। दोनों का ब्रेकअप काफी बुरी तरह हुआ था। पवन सिंह ने अचानक ही ज्योति सिंह से शादी करके अक्षरा के साथ साथ फैंस तक को हैरान कर दिया था, जिसके बाद अक्षरा ने अभिनेता पर काफी सारे गंभार आरोप लगाए थे।