एक इंटरव्यू में नमाशी चक्रवर्ती ने कहा कि दिए वो अक्षरा सिंह के साथ हिंदी और भोजपुरी में फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने अक्षरा की जमकर तारीफ की। आपको बता दें कि नमाशी फिल्म बैड बॉय से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने डायरेक्टर किया है।
फिल्म बैड बॉय में नताशी के साथ अभिनेत्री अमरीन कुरैशी भी नजर आएंगी। दोनों इस फिल्म का प्रमोशन करने में लगे हैं। फिल्म को प्रमोट करते हुए जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि क्या वे भोजपुरी में फिल्म करना चाहेंगे? इस सवाल के जवाब में नमाशी चक्रवर्ती ने बेबाकी से कहा कि बिल्कुल करूंगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि, 'मैं अक्षरा सिंह का बहुत बड़ा फैन हूं और उनके साथ बिल्कुल काम करना चाहूंगा।'
बता दें कि यूपी, बिहार में नताशी के पिता मिथुन चक्रवर्ती के काफी फैंस हैं। यहां उनकी फिल्मों को खूब पसंद किया जाता रहा है। अब उनके बेटे बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। नताशी से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। बाप की तरह बेटे को भी बड़े पर्दे पर अभिनय करता देखना चाहते हैं। फिल्म ‘बैड बॉय’ में जॉनी लीवर, राजपाल यादव, राजेश शर्मा, सास्वता चटर्जी और दर्शन जरीवाला मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: एक्शन के साथ कॉमेडी का तड़का लगाते दिखेंगे सिल्वेस्टर स्टेलोन, 'नेवर टू ओल्ड टू डाई' में आएंगे नजर