मनीषा रानी ने पवन सिंह के साथ पोस्ट किया फोटो
मनीषा रानी भी बिहार से ताल्लुक रखती हैं। बीते दिनों पवन सिंह और मनीषा रानी को शो 'राइज एंड फॉल' में देखा गया। हालांकि, पवन सिंह के जाने के बाद मनीषा बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो से जुड़ीं। आज मंगलवार को मनीषा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने पवन सिंह के साथ अपनी फोटो साझा की है। साथ में कैप्शन लिखा है, 'बिहार के शेर के साथ एक शेरनी'।
'बिग बॉस 19' के फिनाले में पहुंचे थे पवन सिंह
रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीषा रानी हाल ही में पवन सिंह के मुंबई स्थित घर पहुंची हैं। पवन सिंह की बात करें तो हाल ही में वे 'बिग बॉस 19' के फिनाले एपिसोड में पहुंचे थे। शो में उन्होंने बतौर गेस्ट शिरकत की और सलमान खान के साथ मंच साझा किया। अब वे 'लाफ्टर शेफ सीजन 3' में नजर आएंगे। साझा किए गए प्रोमो में एक्टर चोखा बनाते दिखे।