फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khesari Lal Yadav: पवन सिंह के बाद अब खेसारी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, भरे मंच से लड़की पर की अभद्र टिप्पणी

Sun, 31 Aug 2025 05:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khesari Lal Yadav Video: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह का एक आपत्तिजनक वीडियो विवादों में है, जिसमें वे एक्ट्रेस अंजलि राघव को अश्लील तरीके से टच कर रहे हैं। इस बीच खेसारी लाल का भी एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें खेसारी एक महिला फैन पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अभिनेत्री अंजलि राघव को अभद्र तरीके से छू रहे हैं। इस पर उनकी आलोचना हो रही है। इस बीच खेसारी लाल यादव का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक महिला प्रशंसक पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। खेसारी का यह पुराना वीडियो है, जो पवन सिंह और अंजलि राघव के कंट्रोवर्सी वीडियो के बीच एक बार फिर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

महिला फैन से करते दिखे फ्लर्ट
खेसारी लाल यादव का यह पुराना वीडियो ऐसे वक्त में एक बार फिर सोशल मीडया पर वायरल हो चला है, जब भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का भी एक कुछ-कुछ इसी किस्म के एक वीडियो पर कंट्रोवर्सी हो रही है। खेसारी लाल यादव पुराने वीडियो में मंच पर दो महिला प्रशंसकों के साथ नजर आ रहे हैं। खेसारी एक फैन से कथित तौर पर फ्लर्ट कर रहे हैं। 
 

युवती को गले लगाकर खेसारी ने की ऐसी टिप्पणी
खेसारी लाल यादव के साथ मंच पर नजर आ रही दोनों युवतियों में से एक के लिए एक्टर पूछते हैं, 'यह बड़ी है कि छोटी'? इस पर एक लड़की ने कहा, 'ये छोटी बहन है'। एक्टर अजीबोगरीब तरीके से युवती को देखकर मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'लेकिन इसका कुछ भी छोटा नहीं है। हाइट देखो, बाल देखो, बेचारी का चेहरा भी बड़ा है'। युवती एक्टर को थैंक्यू बोलती है। इसके बाद खेसारी लड़की को अपने पास बुलाकर गले लगाते हैं'। इसके बाद कहते हैं, 'जिंदगी मिले तो खेसारी लाल यादव जैसी। जहां चाहता हूं, वहीं पकड़ लेता हूं'। 
विज्ञापन

नेटिजन बोले- 'बहिष्कार करो इनका'
खेसारी के इस वीडियो पर नेटिजन्स का गुस्सा फूट रहा है। यूजर्स उनके बहिष्कार की बात कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये भोजपुरी एक्टर्स आखिर हैं कौन? लोग इन्हें इतना महत्व क्यों देते हैं'? एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इनका बहिष्कार जरूरी है। बेशर्म गायक है'। एक यूजर ने लिखा, 'ये जाहिर हैं। अनपढ़'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें