खेसरी का पोस्ट
खेसरी लाल यादव ने एक्स पर प्रेमानंद महाराज की एक तस्वीर शेयर कीं और लिखा, 'एक अपील, प्रेमानंद जी महाराज को सिर्फ महसूस करें। कुछ दिनों से नोटिस किया कई लोग अपनी इमेज बनाने के लिए वहां जाने लगे हैं। वो पाप धोने वाले मशीन नहीं हैं। अगर सच्ची श्रद्धा है तो बस उनकी बातों का मानें। हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता । भोरे भोरे ज्यादा ज्ञान लगे फिर भी ठीक हैं।'
यूजर्स के कमेंट्स
खेसारी के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और लोग इसे लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं। एक यूजर ने उनका सपोर्ट करते हुए लिखा, 'बहुत शुक्रिया भैया आपने कम से कम हिम्मत तो की है ये बोलने की, बाकी सब तो....'
तो वहीं एक यूजर ने लिखा, 'तुम जाओ उसके घर जिसने 940 करोड़ का पाप किया है....'
तो वहीं कुछ यूजर्स ने खेसरी लाल यादव की इस पोस्ट का समर्थन किया है
राज कुंद्रा पर कसा तंज
वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इस पोस्ट के जरिए खेसारी ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर तंज कसा है। हाल ही में राज कुंद्रा अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ प्रेमानंद जी महाराज से मिलने वृंदावन के केली कुंज आश्रम गए थे। राज कुंद्रा कई साल से मनी लॉन्ड्रिंग, क्रिप्टोकरंसी और धोखाधड़ी जैसे कई विवादों में फंसे हैं। हाल ही में एक बिजनेसमैन ने उन पर और शिल्पा शेट्टी पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इसके ठीक बाद राज कुंद्रा प्रेमानंद महाराज से मिलने गए और वहां उन्होंने अपनी किडनी देने की बात कही, जिसे लोगों ने पब्लिसिटी स्टंट बताया।
यह भी पढ़ें: Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने आखिर क्यों लिया निर्माता बनने का फैसला, बोलीं- 'अवसरों की कमी...'