'बिहार जाएंगे खेसारी'
खेसारी लाल ने आज इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे कह रहे हैं, 'नमस्ते, प्रणाम, हर हर महादेव। बहुत अच्छा लग रहा है कि 'डंस' मूवी को आप सभी इतना प्यार दे रहे हैं। इसके लिए डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का शुक्रिया। हमारी पूरी टीम, सह-कलाकारों ने बहुत मेहनत की। अब प्यार मिल रहा है तो बहुत अच्छा लग रहा है। मैं कोशिश में हूं कि बिहार आऊं। जहां-जहां फिल्म लगी है, वहां-वहां पहुंच सकूं'।
सामूहिक विवाह में कन्याओं को देंगे आशीर्वाद
खेसारी ने बताया कि फिलहाल वे अंबेडकर नगर बागेश्वर धाम पंहुंचे हुए हैं। एक्टर ने कहा, 'कल 251 कन्याओं का विवाह है। उस आयोजन में मैं जाऊंगा। मेरी कोशिश होती है कि जहां भी ऐसे पुण्य के काम हों तो मैं भी जाऊं। बहिनों की शादी में मेरा भी कुछ योगदान हो'।
'रिश्ते' में नजर आएंगे खेसारी
एक्टर ने आगे कहा, 'फिल्म 'डंस' के क्रू मेंबर और आप सभी का बहुत शुक्रिया। मेरे पास भर-भरकर मैसेज और फोन आ रहे हैं। आपके प्यार के आगे कुछ भी नहीं है। हम चाहें कुछ भी कर लें, आपका प्यार मिलता है तो जो खुशी मिलती है वो अलग ही होती है'। इसके अलावा खेसारी ने अपने होली स्पेशल सॉन्ग को लेकर भी जानकारी शेयर की। वर्क फ्रंट की बात करें तो खेसारी की आगामी फिल्म 'रिश्ते' है।