भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी और अभिनेता पवन सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@ kajalraghwani
पवन सिंह पर लगाया था बड़ा आरोप
रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में ही अभिनेत्री काजल राघवानी ने अभिनेता पवन सिंह पर भी बड़ा आरोप लगाया था। अभिनेत्री ने कहा था, ‘पवन सिंह का तुमको पता ही है। वहां उनका किसिंग सीन हुआ था, जबरदस्ती करवाया था। जबकि मैंने किसिंग सीन के लिए मना किया था तो वो सेट छोड़कर चले गए थे। मैंने सबकी इज्जत की है लेकिन कोई इसके काबिल नहीं है।’
80 से ज्यादा भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं काजल राघवानी
भोजपुरी अभिनत्री काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा जगत का चर्चित नाम हैं। उन्होंने 80 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने पवन सिंह, दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल यादव जैसे चर्चित भोजुपरी अभिनेताओं के साथ फिल्में की हैं। इन दिनों वह रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।