फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Singh: पवन सिंह ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन, पत्नी ज्योति ने वीडियो साझा कर कही यह बात

Mon, 05 Jan 2026 03:35 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jyoti Singh Wishes Pawan Singh: भोजपुरी के सिंगर-एक्टर पवन सिंह आज 40 साल के हो गए हैं। इस मौके पर अब उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी हैं। ज्योति ने जो वीडियो साझा किया है, वो सुर्खियां बटोर रहा है…
विज्ञापन
पवन सिंह और ज्योति सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@jyotipsingh999
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले सिंगर-एक्टर पवन सिंह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक पवन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच अब पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी एक वीडियो साझा कर पवन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उनके लिए भगवान से प्रार्थना भी की है।

ज्योति सिंह ने इस अंदाज में दी बधाई

विज्ञापन

पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में पवन सिंह केक काटते नजर आ रहे हैं। इसे साझा करते हुए ज्योति सिंह ने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो। भगवान आपकी सारी कामनाएं पूरी करें।’ ज्योति सिंह की इतनी सी विश अब सभी लोगों का ध्यान खींच रही है।
 


यूजर्स बोले- खड़े भी नहीं हो पा रहे पवन
वहीं इस वीडियो के वायरल होने पर कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में कहा कि पवन यहां काफी नशे में दिख रहे हैं। वो सही से खड़े भी नहीं हो पा रहे। वो लड़खड़ाते हुए केक काटते दिखे। इस दौरान पीछे उनके फैंस और दोस्तों का शोर सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन





कोर्ट में है पवन और ज्योति के तलाक का मामला

ज्योति का पवन सिंह को विश करना इसलिए भी लोगों का ध्यान खींच रहा है, क्योंकि दोनों का रिश्ता पिछले कुछ वक्त से सही नहीं  चल रहा है। यही नहीं दोनों के बीच बात तलाक तक पहुंच चुकी है और मामला कोर्ट में है। दोनों के बीच तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है। साल 2025 में ज्योति सिंह ने आरोप लगाया था कि पवन सिंह अब इस रिश्ते को मौका नहीं देना चाहते।
यही नहीं ज्योति सिंह का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो पवन सिंह के घर पर पहुंच गई थीं। जहां उनके पीछे पुलिस भी पहुंची थी। इस दौरान ज्योति और पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसके बाद पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष भी रखा था और ज्योति सिंह पर भी आरोप लगाए थे।
इतना ही नहीं ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। हालांकि उन्हें वहां हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें