फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या तीसरी बार शादी करने वाले हैं पवन सिंह? 'भोजपुरी बवाल' में राधे मां ने अभिनेता को लेकर की भविष्यवाणी

Fri, 14 Aug 2026 07:40 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhojpuri Bawal: रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में राधे मां की एंट्री हुई है। उन्होंने पवन सिंह की निजी जिंदगी को लेकर एक भविष्यवाणी की है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी टीवी शो 'भोजपुरी बवाल' के रिलीज के बाद से भोजपुरी स्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी चर्चा में हैं। इस शो के जरिए पवन सिंह खुद बता रहे हैं कि उनकी जिंदगी में क्या उतार-चढ़ाव आए हैं। हाल ही में इस शो का नया प्रोमो आया है। नए एपिसोड में राधे मां और भारती सिंह की एंट्री हुई है। राधे मां ने पवन सिंह की लव लाइफ की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन

पवन सिंह की शादी पर क्या बोलीं राधे मां?
शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि भारती सिंह, पवन सिंह को राधे मां से मिलवाती हैं। राधे मां पवन सिंह की भविष्यवाणी करते हुए बताती हैं कि पवन सिंह को 45 साल की उम्र में एक अच्छी प्यार करने वाली पत्नी मिलेगी।

भोजपुरी बवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह, राधे मां से पूछती हैं 'आप बताइए कि क्या हमारे पवन भाई को अच्छा जीवनसाथी मिलेगा? इस पर राधे मां कहती हैं 'सामने आओ।' फिर वह कहती हैं 'इसका दिल बहुत साफ है। इसको 45 साल की उम्र में एक बहुत अच्छी प्यार करने वाली पत्नी मिलेगी।' इतना सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग खुश हो जाते हैं।
विज्ञापन

कब हुई पवन सिंह की शादी?
  • आपको बता दें कि भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह ने अब तक दो शादियां की हैं।
  • उनकी पहली पत्नी का नाम नीलम सिंह था।
  • नीलम का 2015 में निधन हो गया था।
  • उनकी दूसरी शादी 2018 में ज्योति सिंह से हुई थी।
  • मौजूदा वक्त में उनसे तलाक का मामला अदालत में चल रहा है।
  • अगर राधे मां की भविष्यवाणी सही होती है, तो पवन सिंह की यह तीसरी शादी होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें