इस साल आईपीएल का सीधा प्रसारण अंग्रेजी और हिंदी के अलावा भोजपुरी सहित कई क्षेत्रीय भाषाओं में हो रहा है। भोजपुरी सिनेमा के सितारे और सांसद रवि किशन भोजपुरी में कमेंट्री कर रहे हैं। जो भोजपुरी दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक है और उसी रोमांच को बढ़ाने के लिए भोजपुरी के हिट मशीन खेसारी लाल यादव ने एक गाना लांच कर दिया है। खेसारी लाल यादव ने लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के लिए 'खेले सुपरजाएंट्स लखनऊवा' एंथम गीत गाकर खिलाडियों का मनोबल बढ़ाया है। यह गीत खूब पसंद किया जा रहा है।
Eid Release: पिछले पांच साल में बॉक्स ऑफिस को सिर्फ एक बार मिली ईदी, फ्लॉप की लिस्ट में सलमान समेत कई सितारे
लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के लिए गाए एंथम गीत ‘खेले सुपरजाएंट्स लखनऊवा' के बारे में खेसारी लाल यादव कहते हैं, 'यूपी बिहार की जुबान भोजपुरी को इस बार आईपीएल में एक सम्मान मिला है। ऐसे में अपनी टीम के लिए एक गाना तो बनता था जो हम लेकर अभी आ गए हैं। यह गीत लखनऊ सुपरजाएंट्स के मनोबल को बढ़ाने वाला है। हमने गाने में लखनऊ सुपरजाइंट्स के दमखम का बखान किया है और हम सभी भोजपुरी भाषियों की कामना है कि आईपीएल का ट्रॉफी लखनऊ सुपरजाएंट्स के नाम ही हो।
Tooth Pari Review: ऊपर और नीचे की दुनिया में त्रिशंकु बनी ‘टूथ परी’, बेअसर रहा बंगाल के जादू का नकली खेल
भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारी लाल यादव का गीत 'खेले सुपरजाएंट्स लखनऊवा' आज सुबह सारेगामा भोजपुरी ने अपने यूट्यब चैनल पर रिलीज किया है। यह गाना भोजपुरिया क्रिकेट प्रेमी को ध्यान में रखकर बनाया है जिसे खेसारी लाल यादव ने गाया है, इस गाने में म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल यादव लूंगी और गमछा पहने बैटिंग करते नजर आए हैं। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी अभिनेत्री शिल्पी राघवानी, नेहा सिंह, खुशी और तान्या भी झूमती नजर आ रही हैं।